Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, तैयारियों को लेकर राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

Kota News: महिला कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि राजस्थान में महिलाएं परेशान हो रही है। आमजन परेशान है और अब तो स्टूडेंट भी पेपर लीक से परेशान है। इन सबको देखते हुए सोमवार को कोटा जिला कलेक्टर पर एक जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

Kota News: सोमवार को कोटा में कांग्रेस पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन में राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री अशोक चांदना सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए कोटा में गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि राजस्थान में महिलाएं परेशान हो रही है। आमजन परेशान है और अब तो स्टूडेंट भी पेपर लीक से परेशान है। इन सबको देखते हुए सोमवार को कोटा जिला कलेक्टर पर एक जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री टीकाराम जूली अशोक चांदना सहित कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व लोकसभा प्रत्याशी शामिल होंगे।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर ने बताया कि राजस्थान की जनता पानी बिजली जैसी समस्याओं से त्रस्त है अपराध चरम पर है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने राजस्थान की पिछली कांग्रेस शासन के दौरान ईआरसीपी योजना को अटकाए रखा जिसके कारण  दक्षिण पूर्वी राजस्थान के 13 जिले पानी के संकट से जूझ रहे है। राजस्थान में महिला अपराध और अत्याचार बेतहाशा बढ़ गए हैं। पेपर लीक की घटनाओं से स्टूडेंट की मेहनत पर पानी फिर रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पहले तो नकार दिया कि पेपर लीक ही नहीं हुआ लेकिन आखिर में उन्हें स्वीकार करना पड़ा। इन सब मुद्दों को लेकर राजस्थान की धरती पर सोमवार को एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रभारी धर्मराज मेहरा ने मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है  बिजली को लेकर लोग परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बल्कि शहरी क्षेत्र में भी बिजली संकट गहरा रहा है। भर्तियां नहीं खोली जा रही जिससे बेरोजगार परेशान है। अपराध भी चरम पर है। राजस्थान की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। सोमवार को एक बड़ा प्रदर्शन होगा जिससे साबित हो जाएगा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अकेला नहीं है।


बाइट - राखी गौतम (महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष )

रिपोर्ट-  सुधीर पाल