Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: कांग्रेस लीडर्स पर FIR के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंबल नदी में किया जल सत्याग्रह

Kota News: कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंबल नदी में जल सत्याग्रह किया। यह सभी कार्यकर्ता 2 दिन पहले कोटा में हुए कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस के सीनियर लीडर्स पर केस दर्ज करने का विरोध कर रहे हैं। 

Kota News: कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीतरिया कुंड में चंबल नदी में जल सत्याग्रह किया। यह सभी कार्यकर्ता 2 दिन पहले कोटा में हुए कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस के सीनियर लीडर्स पर केस दर्ज करने का विरोध कर रहे हैं। लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने चंबल नदी में खड़े होकर अपना विरोध व्यक्त किया। कांग्रेस कोटा देहात सचिव चेतन सोलंकी ने बताया कि कोटा कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया गया था। इसमें राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री अशोक चांदना टीकाराम जूली विधायक सीएल प्रेमी चेतन पटेल व लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजन सहित कई नेता मौजूद थे। सरकार ने दुर्भावना पूर्वक इन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने पर एफआईआर दर्ज करना गलत बात है। सरकार को ही एफआईआर को रद्द करना चाहिए।

बाइट - चेतन सोलंकी (कांग्रेस कोटा देहात सचिव)

रिपोर्ट- सुधीर पाल