Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota news: दूसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट, आधे घंटे तक फसा रहा एक परिवार...लेकिन हो गया, पढ़िए पूरी खबर

लिफ्ट लोगों का वजन सहन नहीं कर पाई और दूसरी मंजिल से टूटकर नीचे गिरने लगी। इससे इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्रॉकरी की दुकान में अचानक अफरातफरी मच गई।

Kota news: दूसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट, आधे घंटे तक फसा रहा एक परिवार...लेकिन हो गया, पढ़िए पूरी खबर

कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में क्रॉकरी की दुकान पर खरीदारी करने गया एक परिवार लिफ्ट गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में एक महिला, एक बालिका और लिफ्ट ऑपरेटर समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें से लिफ्ट ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़िए- Kota Suicide Case: कोटा में सुसाइड का 'तांडव' जारी, कॉमर्स की छात्रा ने दी जान, यहां देखें आत्महत्या के आंकड़ा 

खरीदारी करने आई महिला अनीशा ने बताया कि क्रॉकरी की दुकान का छावनी क्षेत्र के तिलक नगर में गोदाम है। घंटाघर क्षेत्र से उनका परिवार यहां अपनी बेटी की शादी की खरीदारी करने आया था, लेकिन लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग घुस गए। यह लिफ्ट सामान ढोने के काम में थी, लेकिन इसमें भी लोगों को चढ़ाया जा रहा था।

दूसरी मंजिल से टूटकर गिरी लिफ्ट

लिफ्ट लोगों का वजन सहन नहीं कर पाई और दूसरी मंजिल से टूटकर नीचे गिरने लगी। इससे इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्रॉकरी की दुकान में अचानक अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लिफ्ट खोली गई और सबसे पहले लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में लिफ्ट मैन मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर है। कई जगह से खून बह रहा था।

दुल्हन भी घायलों में शामिल 

घायलों में 15 वर्षीय लड़की आयत, 45 वर्षीय शाहिदा, 50 वर्षीय शकीरा और दुल्हन 25 वर्षीय सादिया अंसारी शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुल्हन की 28 सितंबर को शादी है।

लिफ्ट मेंटेनेंस मांग रही थी 

खरीदारी करने आई अनीशा नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि लिफ्ट मेंटेनेंस मांग रही थी। चढ़ते समय लिफ्ट बहुत तेज आवाज कर रही थी, लेकिन उसके बावजूद लिफ्ट सवार हमें ऊपर ले गया और यह हादसा हो गया।