Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: कोटा में पुलिस पर आरोप लगाकर कांग्रेस ने निकाली 'डरो मत झुको मत' रैली

Kota News:राजस्थान के कोटा में मंगलवार को कांग्रेस ने 'डरो मत झुको मत' रैली का आयोजन किया। राजस्थान में भाजपा शासन में चल रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस द्वारा डरो मत झुको मत रैली निकाली गई।

Kota News: राजस्थान के कोटा में बढ़ते क्राइम के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस ने डरो मत झुको मत रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य पुलिस के क्राइम को लेकर लापरवाह रवैए को बताया। 

कोटा में निकाली गई डरो मत झुको मत रैली

राजस्थान के कोटा में कांग्रेस ने डरो मत झुको मत रैली का आयोजन किया। राजस्थान में भाजपा शासन में चल रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस द्वारा डरो मत झुको मत रैली निकाली गई। रैली कोटा के नयापुरा स्थित लाडपुरा पंचायत समिति भवन से शुरू हुई जो जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें Rajasthan Police Constable Exam Result: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, चयनित अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट

अपराध के खिलाफ जताया विरोध

कांग्रेस नेता राकेश शर्मा राकू ने कहा कि आए दिन चोरी हत्या लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही है सरकार और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं, कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा ने महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे किए थे। देख रहे हैं कि कांग्रेस राज की तुलना में महिला अत्याचार की घटनाएं दुगुने से भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस नेता रामेश्वर सुवालका ने कहा कि राजस्थान में पर्ची सरकार चल रही है  कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। या तो राज्यपाल महोदय शासन अपने हाथ में लें या फिर मोदी जी दखल देकर बदलाव करें।

बाइट - राकेश शर्मा
रिपोर्ट- सुधीर पाल