Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

MLA कृपलानी ने जन्मदिन पर पूरा किया PM मोदी का प्रण, पेड़ लगाकार महादेव के मंदिर में किया अभिषेक

निम्बाहेड़ा, राजस्थान के पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मंगलवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत क्षेत्र की प्रमुख शक्तिपीठ श्री अंबिका माता मंदिर में दर्शन कर एवं पौधारोपण कर की।

MLA कृपलानी ने जन्मदिन पर पूरा किया PM मोदी का प्रण, पेड़ लगाकार महादेव के मंदिर में किया अभिषेक

निम्बाहेड़ा, राजस्थान के पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मंगलवार को अपने जन्मदिन की शुरुआत क्षेत्र की प्रमुख शक्तिपीठ श्री अंबिका माता मंदिर में दर्शन कर एवं पौधारोपण कर की। तत्पश्चात कृपलानी में दशहरा मैदान स्थित श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा अर्चना की तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र पर दर्शन किए।

विधायक कृपलानी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग स्थित होटल तनिष्क में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने गुलाब की बड़ी माला पहनाकर एवं केक कटवाकर की। जिसके बाद चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिलाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ रतनलाल गायरी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पंस. प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश चंद्र आंजना, वरिष्ठ नेता जेठानंद खत्री, पारस पारख, डॉ.जे.एम.जैन, निम्बाहेड़ा ग्रामीण भाजपा पूर्वी मण्डल अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल जुगलकिशोर धाकड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, जिला मंत्री सुधा सोनी, नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, नगर मण्डल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष शैलेश अहीर, छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, पूज्य सिंधी समाज उदयपुर एवं निम्बाहेड़ा, राजपूत समाज, सेन समाज, साहित्य परिषद, श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला, कृषि उपज मंडी समिति क्रेता व्यापार संघ, मंडी युवा व्यापार संघ सहित निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी, कपासन, भोपालसागर, बेगूं, गंगरार, प्रतापगढ़, कोटा, भीलवाड़ा, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, विजयनगर, समीपवर्ती राज्य मध्यप्रदेश से नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों ने कृपलानी को जन्मदिन की बधाई दी।

जाट समाज के प्रतिनिधियों ने किया विधायक कृपलानी का अभिनंदन

विधायक कृपलानी के जन्मदिन के अवसर पर जाट सामज के प्रतिनिधियों कृपलानी को आराध्य देव वीर तेजाजी का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, रानीखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि श्याम लाल जाट, पूर्वी मण्डल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि कुमार जाट, निर्मल जाट, मनोहर जाट, धर्मपाल जाट सहित क्षेत्र के कई जात नेता मौजूद रहे।

श्री अम्बामाता मंदिर परिसर पर किया पौधारोपण

विधायक कृपलानी ने क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ श्री अंबिका माता मंदिर परिसर स्थित उद्यान में एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी का श्री अंबिका माता सेवा समिति की ओर से चैन सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दी बधाई

राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने अपने ट्विटर से पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके साथ ही भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, मुख्यमंत्री भजन शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, डॉ किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री गौतम दक, गजेन्द्र सिंह खींवसर, दीप्ति कुमारी माहेश्वरी, अंकित गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल फोन पर कृपलानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।