Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Nuh News: मंत्री संजय सिंह पहुंचे नूंह, पत्रकारों से कह दी बड़ी बात

वन एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जो नेता बजट पर सवाल उठा रहे हैं। वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी।

Nuh News: मंत्री संजय सिंह पहुंचे नूंह, पत्रकारों से कह दी बड़ी बात

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट को लेकर मंत्री संजय सिंह ने  हरियाणा सरकार के झिरकमल भाजपा कार्यालय नूंह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर सराहना की। उन्होंने बजट को किसान, व्यापारी, मजदूर और सभी वर्गों के हित में बताया।

इसे भी पढ़िये - Dungarpur news: बदहाली के आंसू रोता पातेला पार्क, कब से कर रहा अपने दिन बहुरने का इंतजार

करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे 
वन एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जो नेता बजट पर सवाल उठा रहे हैं। वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी। उसकी तुलना में कई गुणा ज्यादा विकास भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय राज्य की सरकार के समय में हुआ है। वन एवं खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि उनके विभाग के द्वारा जो एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। उसमें करोड़ों पेड़ प्रदेश भर में लगाए जाएंगे। गुरुग्राम, नूंह सहित प्रदेश भर के सभी जिलों में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है। 

पेड़ों के मालिकों को पेंशन

उन्होंने यह भी कहा कि जो पुराने वृक्ष हैं, उनके मालिकों को पेंशन देने की एक नई योजना राज्य सरकार ने शुरू की है। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार की आयुष्मान योजना सहित कई योजनाओं की जमकर सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की जनता को कुछ नहीं मिला था। भाजपा की सरकार ने युवा, किसान, गरीब सभी के हित में फैसले लिए हैं।

किसानों के हित में फैसले
उन्होंने कहा कि युवाओं को हमारी सरकार ने अप्रेंटशीप का मौका दिया है। इसके अलावा किसानों की बहुत सी फसलों पर एमएसपी बढ़ाई गई है। किसानों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि खेल विभाग राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि से लेकर नौकरी तक दे रही है। 

जिला स्तरीय खेल स्टेडियम
उन्होंने यह भी कहा कि नूंह जिले में न केवल पेड़ ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाए जाएंगे बल्कि फिरोजपुर झिरका शहर के समीप जिला स्तरीय खेल स्टेडियम भी जल्द बनाया जाएगा। खेल स्टेडियम जो पहले से बने हुए हैं, उनमें कोच इत्यादि की भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर वन एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उनके द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर तारीफ की तो कांग्रेस को निशाने पर लिया।

रिपोर्ट - सुधीर पाल