Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Nuh News: शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,  अलग- अलग समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा लिए नजर आए

तिरंगा यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 सालों से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल हमारे फौजी भाइयों के साथ सरहद पर जाकर होली और दिवाली मनाते हैं।

Nuh News: शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा,  अलग- अलग समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा लिए नजर आए

प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत फिरोजपुर झिरका में बीडीपीओ ऑफिस से लेकर लाल कुआं चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न समुदायों और धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इसे भी पढ़िये - Jaipur News: इलेक्ट्रोपैथी के लिए बजट में घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम, डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री का आभार

शिक्षा मंत्री ने जनता को किया संबोधित
तिरंगा यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 सालों से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल हमारे फौजी भाइयों के साथ सरहद पर जाकर होली और दिवाली मनाते हैं, जिससे यह पता चलता है कि हमारे प्रधानमंत्री हमारे फौजी भाइयों का कितना सम्मान करते हैं । आज हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सब शुरू से ही अपने बच्चों में यह संस्कार डालें की वे सभी जय हिंद का महत्व समझ सके। बच्चों को शुरू से ही हमारे शहीदों के बारे में बताने से उनके मन में हमारे शहीदों और फौजी भाइयों के प्रति आदर सत्कार का भाव उत्पन्न होगा और आगे चलकर यही बच्चे युवा बनकर देश का गौरव बनेंगे। बच्चों के मन में जब राष्ट्र प्रेम की भावना भरी जाती है तो हमारा देश और भी समृद्ध होता है।

हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा एक अभियान है । जिसका उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के हर घर में तिरंगा झंडा फहराना है। यह अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान लोग अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराते हैं और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। यह अभियान देश के नागरिकों को अपनी स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाने के लिए शुरू किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करें और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करें। अपने घर में तिरंगा झंडा फहराएं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लें।

तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की अपील
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराकर भारत माता के वीर सपूतों के बलिदानों को याद करें। इन्ही शूरवीरों के बलिदानों के कारण ही हम आजादी का जश्न मना रहे है। उन्होंने कहा कि अभियान में शामिल होने वाले जिलावासी तिरंगे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालते समय हैश टैग का प्रयोग करें ताकि इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा सके। जिला प्रशासन की पहल पर जिला के सामाजिक संगठनों ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया हैं।

तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जिला, घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सहित भारत सरकार के इस अभियान में जिला से सर्वाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चे भी थे। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए देशभक्ति का ऐसा दृश्य पेश किया जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय था। इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर झिरका डॉक्टर चिनार चहल, सीईओ जिला परिषद अमित गुलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद व नगर पालिका के चेयरमैन मनीष जैन सहित विभिन्न अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुधीर पाल