Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan News: पेपर लीक माफिया की माशूका का गजब कांड, 4 साल में किया ऐसा काम, पुलिस भी सुनकर हो गई परेशान !

दो साल पहले एसओजी ने प्रियंका बिश्नोई को जयपुर के मानसरोवर स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था, जब वह पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण के फ्लैट पर रह रही थी। उस दिन पुलिस को फ्लैट में दर्जनों फर्जी डिग्रियां मिली थीं।

Rajasthan News: पेपर लीक माफिया की माशूका का गजब कांड, 4 साल में किया ऐसा काम, पुलिस भी सुनकर हो गई परेशान !

राजस्थान में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले माफिया भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड प्रियंका बिश्नोई की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। एसओजी ने सारण की गर्लफ्रेंड प्रियंका बिश्नोई के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। प्रियंका के खिलाफ फर्जी डिग्री बनाने और उसका इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। करीब दो साल पहले एसओजी ने प्रियंका बिश्नोई को जयपुर के मानसरोवर स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था, जब वह पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण के फ्लैट पर रह रही थी। उस दिन पुलिस को फ्लैट में दर्जनों फर्जी डिग्रियां मिली थीं। कुछ महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गई थी। लेकिन एक बार फिर प्रियंका बिश्नोई की मुश्किलें बढ़नी तय लग रही हैं।

इसे भी पढ़िये - राजस्थान की पगड़ी ऊंची करने का किया 'बिट्टू' ने वादा, आखिर कौन है ये, एक क्लिक में जानें सबकुछ

माशूका ने चार साल में हासिल की चार फर्जी डिग्री

एसओजी एडीजी वीके सिंह का कहना है कि भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड प्रियंका बिश्नोई की गहनता से जांच की तो पता चला कि उसने पिछले चार साल में चार अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाएं दी। इन चारों प्रतियोगिताओं के दौरान उसने अलग-अलग यूनिवर्सिटी की डिग्रियां पेश कीं। जांच में पता चला कि वे सभी डिग्रियां फर्जी थीं। चूंकि पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण खुद फर्जी डिग्री बनाने का गिरोह चलाता था, इसलिए इस मामले में उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका बिश्नोई भी शामिल थी। वह फर्जी डिग्री बेचने के लिए ग्राहक तलाशती थी, जिसके लिए उसे कमीशन मिलता था। दूसरों को फर्जी डिग्री देने वाली प्रियंका बिश्नोई ने अपने नाम से भी कई फर्जी डिग्रियां बनवा रखी थीं। अब पुलिस के सामने उसकी सारी करतूतें उजागर हो रही हैं।

आगामी सभी भर्तियों के लिए अयोग्य घोषित

एसओजी एडीजी वीके सिंह के अनुसार पिछले साल पीटीआई भर्ती में प्रियंका बिश्नोई का चयन हुआ था। राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने जब उसके दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि प्रियंका ने ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से फर्जी बीपीएड की डिग्री जमा कराई थी। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रियंका का चयन रोक दिया गया। इतना ही नहीं, प्रियंका बिश्नोई को राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने आगामी सभी भर्तियों में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। यानी उसे डिबार कर दिया गया। अपने खिलाफ आए फैसले से नाराज होकर वह हाईकोर्ट में भी गई लेकिन फिलहाल उन्हें हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है।

जानिए प्रियंका बिश्नोई की कौन-कौन सी फर्जी डिग्रियां

VDO भर्ती परीक्षा में प्रियंका बिश्नोई ने गुजरात से बीए की डिग्री होने का दावा किया था, जबकि उसे ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से बैकडेटेड पीजीडीसीए की डिग्री मिली थी। ये डिग्रियां एक ही वर्ष में अलग-अलग यूनिवर्सिटी से हासिल की गई थीं, जबकि एक साथ दो ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करना संभव नहीं है। एसओजी के मुताबिक, प्रियंका ने पीटीआई भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरियन की डिग्री और ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से बीपीएड की डिग्री हासिल की थी। एसओजी ने जब इन डिग्रियों की जांच की तो दोनों डिग्रियां फर्जी निकलीं। प्रियंका का ब्वॉयफ्रेंड पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण फिलहाल जेल में है।