Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

जोधपुर उम्मेद भवन को बनवाने की वजह शानदार, प्रिंयका चोपड़ा ने इसी निजी महल में ही रचाई थी शादी

जोधपुर के उम्मेद भवन को बनवाने की वजह जानकर, आपको राजस्थान की वीरता के साथ ही दया का भी इल्म होगा। इसी प्रसिद्ध भवन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी दूल्हे के साथ शादी रचाई थी। 

जोधपुर उम्मेद भवन को बनवाने की वजह शानदार, प्रिंयका चोपड़ा ने इसी निजी महल में ही रचाई थी शादी
Umaid Bhawan Jodhpur

राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग बीते कुछ सालों में काफी बढ़ी है। बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी देसी शादी प्रियंका चोपड़ा की मानी जाती है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी दूल्हे के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी। महल में शादी का खर्च करोड़ों में होता है। लेकिन इसे दूरिस्ट भी विजिट कर सकते हैं।

उम्मेद भवन का इतिहास

जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण साल 1929 में तत्कालीन महाराजा रहे उम्‍मैद सिंह ने शुरू करवाया था। माना जाता है इसे बनाने के लिए करीब तीस हजार से ज्यादा लोगों ने दिन राज मेहनत की थी, तभी इस महल को बनने में बहुत अधिक समय नहीं लगा। ये आलीशान महल साल 1943 में बनकर तैयार हुआ। इसके निर्माण में 11 मिलियन के खर्च का अनुमान लगाया जाता है। जोधपुर का उम्मेद भवन दुनिया भर के सबसे बड़े निजी महलों में से एक माना जाता है। जोकि मौजूदा समय में जोधपुर के बड़े आकर्षक पर्यटन स्थलों में से भी एक है।

निर्माण के पीछे की वजह है खास

वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महल का निर्माण अन्य महलों की तरह सुरक्षा, रुतबा या ऐशो-आराम के लिए नहीं कराया गया था। बल्कि बताया जाता है कि उस समय जब राज्य में कई महीनों तक सूखा पड़ा था, जिसकी वजह से राज्य के किसान, मजदूर और बाकी लोग परेशान थे। तब वहां के लोगों की परेशानी को देखते हुए महाराजा उम्‍मैद सिंह ने बेरोजगारी और भुखमरी में बचने के लिए इस महल का निर्माण करवाया, ताकि प्रजा को रोजगार मिल सके और भोजन भी।

उम्मेद भवन की वास्तुकला

उम्मेद भवन की वास्तुकला के बारे में कहा जाता है कि वास्तुकार हेनरी वॉन लानचेस्टर को इसके डिजाइन का काम को सौंपा गया था। बलुआ पत्थर और संगमरमर से तैयार यह महल मध्यकाल का एक अद्भुत कला का एक जीता-जागता उदहारण है। इसी के साथ ही महल में कई जगहों पर लकड़ी का भी इस्तेमाल किया गया है। इस महल में करीब 347 कमरे, कई दरबार हॉल, स्विमिंग पूल, पुस्तकालय, बिलियर्ड रूम और शानदार निजी भोजन कक्ष भी मौजूद है।

वर्तमान में पैलेस

जोधपुर के उम्मेद भवन को मौजूदा समय में तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला है रॉयल निवास, दूसरा है उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम और तीसरा है उम्मेद भवन पैलेस होटल। पहले भाग यानी कि रॉयल निवास को शाही परिवार का घर माना जाता है। यहां आम आदमी को जाने की अनुमति नहीं है। दूसरा भाग यानी कि उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम में मध्यकाल के कई तस्वीरों, स्मृति चिन्ह, तलवार, बर्तन आदि को रखा गया है। तीसरा भाग यानी कि उम्मेद भवन पैलेस होटल को साल 1971 में होटल में तब्दील कर दिया गया, जिसमें लगभग 70 से ज्यादा कमरे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के कमरों की कीमत लगभग 22,000 प्रति दिन है।