Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sawai Madhopur News: बड़े राजबाग मैदान में कचरे में फेके गए सैंकड़ों पौधे, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर उठ रहे सवाल!

Sawai Madhopur News: राजबाग बड़े मैदान पर लगभग 1000 पौधे कचरे की ढे़र की तरह डालकर नष्ट करने का प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला। सुबह सवेरे जब लोग राज बाग मैदान पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए तब हजारों की तादाद में पौधे जो कि किसी स्थान पर रोपित करने थे।

Sawai Madhopur News: एक तरफ सरकार राजस्थान में चहुं ओर हरियाली और प्रकृति से आच्छादित करने को लेकर कृत संकल्प है। लाखों करोड़ों रुपए पधारोपण अभियान पर खर्च कर रही है। तो वहीं दूसरी और सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पौधारोपण अभियान को बोझ समझकर पौधों को कचरे के ढे़र की तरह डाल कर नष्ट करने का संवेदनशील मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया दी है कि बीते दिन ही मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश में 2 करोड़ पेड़ लगाने की बात कही थी, और आज 1000 पौधे इस तरह से नष्ट हो रहे हैं। 

1000 पौधे नष्ट करने का प्रयास

जिला मुख्यालय के राजबाग बड़े मैदान पर आज लगभग 1000 पौधे कचरे की ढे़र की तरह डालकर नष्ट करने का प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला। सुबह सवेरे जब लोग राज बाग मैदान पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए तब हजारों की तादाद में पौधे जो कि किसी स्थान पर रोपित करने थे। वो पौधे एक कचरे के ढेर की तरह एक जगह पड़े हुए मिले। जिनमें 90-95 फ़ीसदी पौधे नष्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियां आई और पौधों को यहां बेतरतीब रूप से खाली करके बिना किसी को कुछ कहे निकल गई। सुबह जब लोगों ने यह नजारा देखा तो लोग बेहद आश्चर्यचकित हुए। अब फिलहाल इस मामले की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें Rajasthan News: मंत्री मदन दिलावर बोले 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए 2 करोड़ पेड़

आम लोग आगे आए ताकि पौधे न हों बर्बाद

स्थानीय निवासी मोहम्मद सादिक ने बताया कि नगर परिषद द्वारा करीब 2 माह पहले पौधारोपण के लिए राजबा मैदान पर गड्डे खादे गए थे। जिसके बाद नगर परिषद कार्मिक अब बीती रात गैर जिम्मेदार तरीके से पौधो को मैदान में कचरे की तरह फेक कर चले गए। सही तरीके से पौधे नहीं रखने से यह पौधे खराब हो गए। इनमें कुछ पौधे जो सही थे, उन्हें आम लोगों द्वारा राजबाग श्मशान के आसपास लगा दिए गए है। वहीं, मामले को लेकर राजबाग खेल मैदान का स्वामित्व रखने वाले 72 सीढी स्कूल के प्रिसिपल राजेन्द्र साहू का कहना है कि उन्हे राजबाग मे पौधे रखने की जानकारी नहीं है। जल्द ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।  

रिपोर्ट- बजरंग सिंह

बाइट- मोहम्मद सादिक