Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sawai Madhopur News: फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव, हत्या या आत्महत्या के बीच फसी पहेली, ग्रामीणों का आरोप....

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को बच्ची के माता-पिता नीमली में आयोजित सीता माता मेले में गए थे। बीती रात बच्ची घर पर अकेली थी। आज सुबह जब माता-पिता मेले से लौटे तो उन्होंने बच्ची का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया।

Sawai Madhopur News: फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव, हत्या या आत्महत्या के बीच फसी पहेली, ग्रामीणों का आरोप....

सवाई माधोपुर जिले के रावजना डूंगर थाना क्षेत्र के जुवाड़ गांव में आज एक 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रावजना डूंगर थाना पुलिस और ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़िये - Rajasthan News: हादसों का हॉटस्पॉट बना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा

दुष्कर्म और हत्या की आशंका

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का संदेह जताते हुए हंगामा कर दिया और पुलिस को शव नीचे नहीं उतारने दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने घंटों ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतरने दिया। ग्रामीणों को समझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को बच्ची के माता-पिता नीमली में आयोजित सीता माता मेले में गए थे। बीती रात बच्ची घर पर अकेली थी। आज सुबह जब माता-पिता मेले से लौटे तो उन्होंने बच्ची का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। ग्रामीणों को मानना है कि बच्ची को घर में अकेला पाकर कुछ बदमाश घर में घुस आए और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका कर फरार हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश

लड़की के माता-पिता और ग्रामीणों के अनुसार लड़की आत्महत्या नहीं कर सकती थी। लड़की के साथ कुछ बदमाशों ने दुष्कर्म किया है और फिर उसकी हत्या कर दी है। दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों की घंटों की समझाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मौके से शव उठाने दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है, वहीं पुलिस हर एंगल से गहन जांच में जुटी है।

रिपोर्ट - बजरंग सिंह