Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Udaipur News: जैन संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज का ज्ञान गंगा महोत्सव, जैन धर्म के मूल सिद्धांत का पढ़ाया पाठ - राजे

पूर्व सीएम ने कहा कि जैन धर्म का सिद्धांत जीओ और जीने दो है,लेकिन कई लोगों ने इसे उलट दिया है।जीओ और जीने मत दो।यानी ख़ुद तो जीओ,लेकिन दूसरों को जीने मत दो। ऐसा करने वाले वाले भले ही थोड़े समय खुश हो जायें पर वो हमेशा सुखी नहीं रह सकते। क्योंकि जैसा बोओगे-वैसा काटोगे।

Udaipur News: जैन संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज का ज्ञान गंगा महोत्सव, जैन धर्म के मूल सिद्धांत का पढ़ाया पाठ - राजे

उदयपुर में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत है हिंसा रहित जीवन। लेकिन हिंसा की परिभाषा सिर्फ़ हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही नहीं है। किसी का दिल दुखाना,किसी का दिल तोड़ना,किसी की आत्मा को सताना भी है।

आचार्य पुलक सागर जी महाराज का ज्ञान गंगा महोत्सव
उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति में सबसे बड़ी धन दौलत जनता का प्यार है,जो उन्हें निरंतर मिल रहा है। वो ऋषभदेव मंदिर में जैन संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज के ज्ञान गंगा महोत्सव में बोल रही थीं।

पूर्व सीएम ने कहा कि जैन धर्म का सिद्धांत जीओ और जीने दो है,लेकिन कई लोगों ने इसे उलट दिया है।जीओ और जीने मत दो।यानी ख़ुद तो जीओ,लेकिन दूसरों को जीने मत दो। ऐसा करने वाले वाले भले ही थोड़े समय खुश हो जायें पर वो हमेशा सुखी नहीं रह सकते। क्योंकि जैसा बोओगे-वैसा काटोगे।

वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए,सभी लोग भारत के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने दो पंक्तियां भी सुनाईं- काश ऐसी बारिश आए जिसमें अहंकार डूब जाए, मतभेदों के किले ढह जाएं, अभिमान बिखर जाए, क्रोध के पहाड़ पिघल जाएं, नफरत हमेशा के लिए दफन हो जाए और सभी मैं से हम बन जाएं।

तमाम प्रमुख लोग रहे मौजूद
पूर्व मंत्री और विधायक काली चरण सर्राफ, अजय सिंह किलक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक भैरा राम सिओल, विधायक तारा चंद जैन, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, नाना राम अहारी, उदयपुर भाजपा ज़िला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह भानावत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।