Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

वासुदेव देवनानी दिल्ली जाकर मिलें दिग्गज बीजेपी नेताओं से, किसी को पुस्तक, तो किसी को गुलदस्ता किया भेंट

Vasudev Devnani: वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से मुलाकात की। साथ ही नवाचारों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वासुदेव देवनानी ने पुस्तक भेंट की।

वासुदेव देवनानी दिल्ली जाकर मिलें दिग्गज बीजेपी नेताओं से, किसी को पुस्तक, तो किसी को गुलदस्ता किया भेंट
Vasudev Devnani

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की। 

वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को मुलाकात की। साथ ही नवाचारों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वासुदेव देवनानी ने पुस्तक भेंट कर अजमेर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर भारतीय सेना की अस्थाई चौकी स्थापित करने के संदर्भ में चर्चा की। वासुदेव देवनानी ने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।  

रक्षा मंत्री को भेंट की 'हिंदवा सूर्य'

स्पीकर देवनानी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान 'हिंदवा सूर्य' नाम पुस्तक भेंट की। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'नई दिल्ली प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से मिलकर उन्हें पुनः देश के रक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर उन्हें "हिंदवा सूर्य" पुस्तक भेंट कर राजस्थान विधानसभा में किये गए नवाचारों व अजमेर के विकास से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया'।

रेल मंत्री को दी अजमेर रेल परियोजनाओं की जानकारी

दिल्ली की इस यात्रा ने उन्होंने रेल मंत्री से भी मुलाकात की। जिसकी तस्वीर शेयर कर लिखा- 'नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उन्हें पुनः केंद्रीय रेल मंत्री बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान उनसे अजमेर से जुड़ी रेलवे परियोजनाओं के संबंध में सार्थक चर्चा कर उन्हें राजस्थान विधानसभा में किये गए विभिन्न नवाचारों का पत्रक व महाराणा कुम्भा की पुस्तक भेंट की'। साथ ही स्पीकर देवनानी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी मुलाकात की। देवनानी ने रेल मंत्री श्री वैष्णव से अजमेर में चल रही रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।