Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

T20 विश्व कप जीतने के बाद धोनी का रिएक्शन आया सामने, इस अनोखे अंदाज में दी बधाई, लोगों की आंखों में आ गए आंसू!

Dhoni's Reaction after Winning T20 World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया T20 विश्वकप मुकाबला काफी रोमांचक था। टीम इंडिया ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत का झंडा गाड़ दिया। भारत की शानदार जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी का भी रिएक्शन सामने आया। धोनी ने अनोखे अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी।

T20 विश्व कप जीतने के बाद धोनी का रिएक्शन आया सामने, इस अनोखे अंदाज में दी बधाई, लोगों की आंखों में आ गए आंसू!

Dhoni's Reaction after Winning T20 World Cup: टी20 विश्वकप जीतकर भारत ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में हराकर जीत की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक की आंखों से खुशी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थें। ऐसे में धोनी का रिएक्शन भी सामने आया। धोनी ने एक अलग अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी।

जीत के बाद माही का रिएक्शन

भारत के पहले टी20 वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक अनोखे और अलग अंदाज में टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। धोनी के रिएक्शन ये दिखा दिया कि वो कितने ज्यादा खुश है और भावुक भी। बता दें की महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘वर्ल्ड कप चैम्पियन 2024। मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थी। शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाए रखकर शानदार प्रदर्शन किया। देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने की बधाई। जन्मदिन के शानदार उपहार के लिए धन्यवाद.’ धोनी अगले महीने 43 वर्ष के हो जाएंगे।

धोनी को मिला जन्मदिन का उपहार

जीत के बाद सामने आए धोनी के रिएक्शन ने ये साफ दिखा दिया की वो कितने ज्यादा इमोशनल है। माही ने इस जीत के लिये टीम इंडिया को धन्यवाद किया। साथ ही ये भी बताया की भारत की ये शानदार जीत मेरे जन्मदिन का उपहार है। आपको बता दें की धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को है। और बर्थडे से पहले टीम इंडिया की जीत धोनी के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं।