Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Happy Birthday Rohit Sharma : एक कमरे के घर में रहता था रोहित का परिवार, आज अरबों रुपए के मालिक

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम  के कप्तान रोहित शर्मा जहां आज अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। रोहित आज एक जाना-पहचाना नाम हैं और सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं।

Happy Birthday Rohit Sharma : एक कमरे के घर में रहता था रोहित का परिवार, आज अरबों रुपए के मालिक
Pic Credit: X

Happy Birthday Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम  के कप्तान रोहित शर्मा जहां आज अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। रोहित आज एक जाना-पहचाना नाम हैं और सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। लेकिन, उनका बचपन बेहद गरीबी और तंगहाली में बीता था। हाल यह था कि उनका परिवार मुंबई के डोंबिवली में एक कमरे के मकान में रहता था। रोहित शर्मा के जन्‍मदिन पर आज आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ महत्‍वपूर्ण जानकारियां।

पिता स्टोरहाउस में केयरकेटर थे

रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टोरहाउस में केयरटेकर का काम करते थे। माता-पिता के अलावा रोहित का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम विशाल शर्मा है। पिता की कमाई बहुत ज्यादा नहीं थी, इसलिए रोहित को उनके दादा और अंकल के पास भेज दिया गया, जो बोरिवली में रहते थे। रोहित छुट्टियों में ही अपने माता-पिता से मिलने के लिए आते थे।

ऑफ स्पिनर से बने बल्लेबाज

रोहित ने 1999 में एक ट्रेनिंग कैंप ज्वाइन किया, जिसके कोच दिनेश लाड थे। रोहित पहले एक ऑफ स्पिनर थे और नंबर सात-आठ पर बल्लेबाजी करते थे। लेकिन, दिनेश लाड को उनकी बल्लेबाजी पसंद आई और उन्होंने रोहित को ओपनर के तौर पर तैयार किया। रोहित ने हैरिस एंड गिल्स शील्ड स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शतक के साथ ओपनर के तौर पर डेब्यू किया।

30 करोड़ रुपए के फ्लैट में रहते हैं

बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली में एक लक्जरी फ्लैट में रहते हैं। समुद्र के किनारे स्थित यह फ्लैट 29वें फ्लोर पर है। 6000 स्क्वॉयर फीट में बने इस फ्लैट की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए हैं। उनके पास इसके अलावा कई और आलीशान घर हैं।

महंगी गाडिय़ों का जखीरा

रोहित के पास 3.10 करोड़ रुपए की लेम्बोर्गिनी उर्स है। उनके पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू के अलावा कई महंगी गाडिय़ां हैं।