Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

श्रीलंका के गेंदबाजों की उड़ाई 'हिटमैन' ने धज्जियां, ब्रेक किए गुच्छों में रिकॉर्ड्स, हासिल किया नंबर-1 का ताज

इंटरनेशनल क्रिकेट में इयोन मोर्गन सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तान हैं। जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 234 छक्के लगाए हैं। अब अगर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित दो छक्के और लगा देते हैं।

श्रीलंका के गेंदबाजों की उड़ाई 'हिटमैन' ने धज्जियां, ब्रेक किए गुच्छों में रिकॉर्ड्स, हासिल किया नंबर-1 का ताज

रोहित शर्मा ने आज इंडिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। आजतक जो किसी टीम का कप्तान नहीं कर पाया उसे रोहित ने कर दिखाया है। रोहित 3 छक्के लगाते ही दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तान बन गए हैं।

इसे भी पढ़िये - श्रीलंका के खिलाफ रोहित का गरजा बल्ला, मच गचा क्रिकेट जगत में हल्ला, तोड़ दिया डेविड वॉर्नर का ये महारिकॉर्ड

रोहित बनने वाले हैं ‘नंबर 1’ 
अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में इयोन मोर्गन सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तान हैं। जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 234 छक्के लगाए हैं। अब अगर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित दो छक्के और लगा देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान बन जाएंगे। साथ ही दुनिया भर के देशों के कप्तान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से काफी पीछे रह जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट:
इयोन मोर्गन- 233 छक्के 
रोहित शर्मा- 234 छक्के (खबर लिखे जाने तक)
महेंद्र सिंह धोनी- 211 छक्के
रिकी पोंटिंग- 171 छक्के 
ब्रेंडन मैकुलम- 170 छक्के

भारत के लिए रोहित की 123 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी
भारत के लिए रोहित शर्मा ने अभी तक 123 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 234 छक्के लगाए हैं।  वहीं रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में टेस्ट में 21 छक्के, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 105-105 छक्के जड़े हैं।

ओपनर के तौर पर सबसे तेज 15000
भारतीय सलामी बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपनी पारी के दौरान बतौर ओपनर 15,000 रन पूरे कर लिए हैं । कप्तान रोहित शर्मा भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही बतौर ओपनर रोहित सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।