Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

ऋषभ पंत ने IPL 2025 में अपनी नीलामी पर किए सवाल, जानें किस टीम में हो सकता है चयन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से आईपीएल 2025 की नीलामी को लेकर चर्चाएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या वह नीलामी में बिकेंगे और अगर हां, तो कितनी कीमत में। 

ऋषभ पंत ने IPL 2025 में अपनी नीलामी पर किए सवाल, जानें किस टीम में हो सकता है चयन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया। पंत ने प्रशंसकों से सवाल किया, "अगर मैं आईपीएल 2025 की नीलामी में जाता हूं, तो क्या मैं बिकूंगा? अगर हां, तो कितने में?" इस सवाल ने फैंस और क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन पर बड़ा अपडेट, इस जगह हो सकती है नीलामी

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने यह स्पष्ट किया कि पंत को रिटेन किया जाएगा, लेकिन पंत के इस सवाल ने उनकी संभावनाओं पर बहस को और बढ़ा दिया है। अगर पंत नीलामी में शामिल होते हैं, तो कौन-कौन सी टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं, आइए जानते हैं।

पंजाब किंग्स:

इस टीम को एक अनुभवी कप्तान की सख्त जरूरत है। जितेश शर्मा युवा हैं, लेकिन पंत जैसे बड़े नाम की आवश्यकता महसूस होती है। अगर पंत नीलामी में आए, तो प्रीति जिंटा की टीम उन्हें बड़ी कीमत पर हासिल करने के लिए तैयार रहेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स:

एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रुतुराज गायकवाड़ फिलहाल कप्तान हैं, लेकिन पंत का टीम से जुड़ना संभव है, और धोनी को अपना गुरु मानने वाले पंत के लिए कप्तान बनने का मौका भी मिल सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

यह टीम अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में है। विराट कोहली इस टीम के सितारे हैं, लेकिन दिनेश कार्तिक के संन्यास के बाद विकेटकीपिंग का स्थान खाली है। पंत के आने से यह कमी दूर हो सकती है।

मुंबई इंडियंस:

ईशान किशन की तुलना में पंत को बेहतर विकेटकीपर माना जाता है। अगर पंत नीलामी में आते हैं, तो मुंबई इंडियंस भी उन पर दांव लगाने से नहीं चूकेगी, खासकर जब हार्दिक पंड्या की कप्तानी ने पिछले सीजन में प्रभाव नहीं छोड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स:

केएल राहुल को लेकर पिछले सीजन में हुई चर्चाएं सबको याद हैं। अगर लखनऊ उन्हें रिटेन नहीं करती है, तो पंत की तरफ बढ़ने में हिचकिचाएगी नहीं।