Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

IPL 2024 में केएल राहुल और ऋतुराज से पहले किन कप्तानों ने भरा स्लो ओवर रेट फाइन, 24 लाख फाइन भरकर पंत सबसे आगे

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केएल राहुल की LSG ने ऋतुराज गायकवाड़ की CSK को 8 विकेट से हराया है। लेकिन दोनों ही कप्तानों को BCCI के तरफ से स्लो ओवर्स का जुर्माना लगाया गया है। IPL के इस संस्करण में कई कप्तानों को स्लो ओवर रेट के चलते 12-12 लाख का जुर्माना झेलना पड़ा है। वैसे, बीती रात के मैच क लिए IPL ऑफिशियल्स ने कहा कि इस सीजन लखनऊ और चेन्नई की यह पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है। इससे पहले किस-किस कप्तान को इस सीजन झेलना पड़ा ये नुकसान चलिए जानते हैं।

IPL 2024 में केएल राहुल और ऋतुराज से पहले किन कप्तानों ने भरा स्लो ओवर रेट फाइन, 24 लाख फाइन भरकर पंत सबसे आगे
केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ पर लगा 12-12 लाख रुपए का जुर्माना

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में केएल राहुल की LSG ने ऋतुराज गायकवाड़ की CSK को 8 विकेट से हराया है। लेकिन दोनों ही कप्तानों को BCCI के तरफ से स्लो ओवर्स का जुर्माना लगाया गया है। IPL के इस संस्करण में कई कप्तानों को स्लो ओवर रेट के चलते 12-12 लाख का जुर्माना झेलना पड़ा है। वैसे, बीती रात के मैच क लिए IPL ऑफिशियल्स ने कहा कि इस सीजन लखनऊ और चेन्नई की यह पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है। इससे पहले किस-किस कप्तान को इस सीजन झेलना पड़ा ये नुकसान चलिए जानते हैं।

ऋषभ पंत पर लगा 24 लाख का फाइन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार दो मैचों में स्लोर ओवर रेटिंग के लिए जुर्माना लग चुका है। IPL के 16वें मैच में केकेआर  के खिलाफ ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपए का फाइन लगा था। इस मैच में ऋषभ पंत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था। आपको बता दें कि केकेआर से पहले सीएसके के खिलाफ स्लो ओवर रेट फाइन लगा था, लेकिन वो सीजन की पहली गलती थी, इसलिए फाइन 12 लाख का था।

हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगा था। बीते गुरुवार को खेले गए मुंबई बनाम पंजाब मैच में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। मैच में मुंबई ने 9 रनों से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव ने 53 बॉल पर 78 रन की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। बदले में पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर आउट हो गई। लेकिन कप्तान हार्दिक को स्लो ओवर के चलते 12 लाख का जुर्माना झेलना पड़ा।

श्रेयस अय्यर ने मैच हारा और जुर्माना भी लगा

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी इस सीजन स्लो ओवर के चलते जुर्माना लग चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में कोलकाता को 2 विकेट से हार का स्वाद चखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए, इन रनों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज सुनील नरेन ने 56 बॉल पर 109 रन बनाए। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना दिए।

संजू सैमसन पर लगा जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर भी स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगा चुका है। गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में स्लो ओवर रेट के चलते संजू पर 12 लाख का जुर्माना लगा था। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। बदले में गुजरात टाइटंस ने197 रन का टारगेट गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

शुभमन गिल पर भी लगा फाइन

गुजरात टाइटंस के नए-नवेले कप्तान शुभमन गिल पर भी आईपीएल के इस सीजन के 7वें मैच में 12 लाख का फाइन लगा था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना कप्तान शुभमन गिल पर लगाया गया था। साथ ही इस मैच मे गुजरात को चेन्नई से 63 रन से हार का सामना भी करना पड़ा था।