Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Women's Asia Cup 2024: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने रचा कीर्तिमान, टीम इंडिया को हराकर पहली बार जीता खिताब

Women's Asia Cup 2024: मेजबान श्रीलंका महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। दांबुला में खेली गई फाइनल की जंग में श्रीलंका ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। 

Women's Asia Cup 2024: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने रचा कीर्तिमान, टीम इंडिया को हराकर पहली बार जीता खिताब
Women's Asia Cup 2024

Women's Asia Cup 2024: एशिया कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराकर मेजबान श्रीलंका ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम को श्रीलंका टीम के हाथों 8 विकेट से हार मिली। इस मुकाबले से पहले तक टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा था।

श्रीलंका ने जीता पहली बार खिताब

मेजबान श्रीलंकाई महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। दांबुला में खेली गई फाइनल की जंग में श्रीलंका ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। बता दें, भारतीय टीम वूमेन्स एशिया कप की सबसे सफल टीम है। महिला एशिया कप के 9 सीजन हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 7 बार जीत हासिल की है। साल 2022 में वूमेन्स एशिया कप में भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

ये भी जानिए Olympic Games Paris 2024: ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर कौन हैं? पीएम मोदी ने दी बधाई

टीम इंडिया की दूसरी हार

भारतीय महिला टीम की एशिया कप के फाइनल में ये दूसरी है। इससे पहले सिर्फ एक ही बार बांग्लादेश ने साल 2018 सीजन अपने नाम किया था। भारतीय टीम सभी 9 सीजन के फाइनल में पहुंची है। वहीं, श्रीलंकाई महिला टीम ने इससे पहले 5 बार खिताबी मुकाबला गंवाया था। लेकिन इस बार खिताब अपने नाम कर ही लिया।

मैच में क्या हुआ?

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसमें स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम के लिए हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 69 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि कप्तान चमीरा अटापट्टू ने 61 रन जड़े। कविशा दिलहारी 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह सिर्फ 18.4 ओवर्स में श्रीलंका ने अपना पहला खिताब जीत लिया।