Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

24 का रण, कौन जीतेगा जंग? यूपी का दंगल किसका होगा मंगल...

लोकतंत्र के महापर्व का पहले चरण के साथ आगाज हो गया है। वहीं पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग भी हो गई है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल है। पहले चरण के चुनाव के लिए 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 73 पुरुष और 7 महिला उम्मीदवार हैं।

24 का रण, कौन जीतेगा जंग? यूपी का दंगल किसका होगा मंगल...

लोकतंत्र के महापर्व का पहले चरण के साथ आगाज हो गया है। वहीं पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग भी हो गई है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल है। पहले चरण के चुनाव के लिए 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 73 पुरुष और 7 महिला उम्मीदवार हैं।

यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान हुआ। 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम कैद हो गई है। पहले चरण में 1।44 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हैं। इस चरण में सात महिलाएं भी चुनाव मैदान में उतरी हैं। पश्चिम यूपी की सियासत में कई ऐसे परिवार हैं, जिनकी कई पीढ़ियां राजनीति में रहीं हैं। इन परिवारों पर इस बार राजनीतिक विरासत बचाना बड़ी चुनौती है।

पहले चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। जिनमें एक तरफ पीलीभीत से जितिन प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। वहीं नगीना सीट से चंद्रशेखर रावण ताल ठोक रहे हैं। एक तरफ तमाम प्रत्याशी और राजनीतिक दलों की नजरें अपने मतदाताओं पर टिकी हैं। वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राजग, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने RLD से हाथ मिलाया है और सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। जबकि बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र सिंह मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है। वहीं मुजफ्फरनगर में बेहड़ा-टंढ़ेडा मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। इसको लेकर सुबह इस केंद्र पर मतदान भी बाधित रहा। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर ही रात गुजारी थी। गांव टंढ़ेड़ा के लोग लंबे समय से गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं।

राजनीतिक घरानों की भी प्रतिष्ठा दांव पर

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में यूपी के दो राजनीतिक घराने भी दमखम दिखा रहे हैं। मतदाता उनके दमखम को भी परखेंगे। इनमें एक कैराना का चर्चित हसन परिवार है। इनकी बेटी इकरा हसन इस सीट से बतौर सपा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरा घराना सहारनपुर के काजी परिवार का है। इस घराने से ताल्लुक रखने वाले इमरान मसूद पिछले दो लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद तीसरे प्रयास में संसद में दाखिल होते हैं या नहीं, यह भी चर्चा का विषय है।

2024 के रण का पहला चरण आज

आज जिन 102 सीटों पर वोटिंग हो रही थी। उनमें बीजेपी का पलड़ा भारी रहा, क्योंकि 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा बीजेपी ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। जबकि अन्य को 23 सीटें मिली थीं। पहले चरण में आज तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, बिहार की 4, उत्तराखंड की सभी 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल की 2-2 सीटें, छत्तीसगढ़, मिजोरम और नागालैंड की एक एक सीट, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार की एक-एक सीट तो जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की भी एक एक सीट पर वोटिंग हुई।

मुरादबाद लोकसभा सीट

मुरादाबाद में भाजपा ने सर्वेश सिंह, सपा ने रुचि वीरा और बसपा ने इरफान सैफी को चुनावी मैदान में उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया है। यहां से पहले सपा ने मौजूदा सांसद एसटी हसन को उतारा था। अंतिम दिन हेलिकाप्टर से सिंबल मंगाकर रुचि वीरा पर दांव लगा दिया गया। बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर इंडिया गठबंधन खासकर सपा की परेशानी बढ़ा दी है।

रामपुर लोकसभा सीट

रामपुर में तीन दशक बाद इस बार आजम के परिवार या उनका कोई भी करीबी चुनावी मैदान में नहीं दिखा। सपा ने इस बार रामपुर से दिल्ली के इमाम मोहिबुल्ला नदवी पर दांव लगाया है। भाजपा की तरफ से घनश्याम सिंह लोधी पर दोबारा भरोसा जताया गया है। यहां भी बसपा ने जीशान खान को उतारकर सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। उपचुनाव में पहली बार सपा ने इस सीट को जीता था।

पहले चरण के 8 लोकसभा सीटों में 1।43 करोड़ मतदाता है। जिनमें 76।23 लाख पुरूष, 67।14 लाख महिला तथा 824 थर्ड जेंडर हैं। यूपी में 14,849 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बहरहाल चुनावी जंग की रणभेरी बज चुकी है। रणबाकुरें मैदान में है। अब जनता का समर्थन किसके भाग्य को चमकाता है और कौन चुनावी समर में मुंह की खाता है ये तो नतीजे ही बताएंगे।