Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Krishna Janmotsav in Mathura: कन्हैया के नगरी में बिखरी अनोखी छटा, 5251 दीपों से झिलमिला उठे यमुना घाट

भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर सोमवार की रात यमुना के घाट दीपों से झिलमिला उठे। विश्राम घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर 5251 दीपों से रोशनी घाटों की आभा बिखेर रही थी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूरे देश पर आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का खुमार छाया है। हर ओर भक्त कन्हैया के जन्म की तैयारी में जुटे हैं। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन की छटा आज देखते ही बन रही है। लोग कान्हा की भक्ती में चूर हैं। घरों और मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। ऐसे में मथुरा की छटा आज देखने लायक है।

इसे भी पढ़िेये - Mathura News: जन्माष्टमी समारोह में हेमा मालिनी बनीं यशोदा, भक्त हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर सोमवार की रात यमुना के घाट दीपों से झिलमिला उठे। विश्राम घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर 5251 दीपों से रोशनी घाटों की आभा बिखेर रही थी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्री कृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव समारोह
इस बार ब्रज में भगवान श्री कृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जिला प्रशासन और आम लोगों के साथ इस महोत्सव को भव्यता और दिव्यता प्रदान की है। इसी प्रक्रिया में सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर यमुना के घाटों पर दीपदान किया गया। इसका हिस्सा बने लोगों ने 5251 दीप जलाए। इस से यमुना के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दूर से ही यमुना के घाटों की इस झिमिलाहट ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने भी दीपदान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान के 5251वें जन्मोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। इस बार जन्मोत्सव में बृजवासी ही नहीं बाहर से आए भक्तजन भी अपने को इस खास अवसर के लिए आनंदित महसूस कर रहे हैं। मथुरा और वृंदावन में भी दीपदान किया गया है।