Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अमेठी में केएल शर्मा के साथ प्रचार करती दिखीं प्रिंयका गांधी, बोलीं हम यह चुनाव आपके लिए लड़ रहे हैं

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज का दिन काफी खास रहा। सुबह तड़के ही रायबरेली सीट के लिए राहुल गांधी के नाम का ऐलान हुआ। साथ ही अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा गया है। अटकलें प्रियंका गांधी को लेकर लगाई जा रही थीं, लेकिन मैदान में प्रियंका गांधी और केएल शर्मा को उतारा गया है। भाई राहुल के नामांकन के लिए प्रियंका उनके साथ ही पहुंचीं। साथ सोनिया गांधी में नामांकन के दौरान मौजूद रहीं। प्रियंका गांधी से जब चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे शब्दों में जवाब दिया कि कोई संभालने वाला भी चाहिए। जिसकी झलक अमेठी रोड़ शो में नजर आईं।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज का दिन काफी खास रहा। सुबह तड़के ही रायबरेली सीट के लिए राहुल गांधी के नाम का ऐलान हुआ। साथ ही अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा गया है।

अटकलें प्रियंका गांधी को लेकर लगाई जा रही थीं, लेकिन मैदान में प्रियंका गांधी और केएल शर्मा को उतारा गया है। भाई राहुल के नामांकन के लिए प्रियंका उनके साथ ही पहुंचीं। साथ सोनिया गांधी में नामांकन के दौरान मौजूद रहीं।

प्रियंका गांधी से जब चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे शब्दों में जवाब दिया कि कोई संभालने वाला भी चाहिए। जिसकी झलक अमेठी रोड़ शो में नजर आईं।

विरोधी दलों ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन तक शामिल हैं।

लेकिन प्रियंका गांधी अमेठी रोड शो में केएल शर्मा के साथ नजर आईं। प्रियंका के साथ अशोक गहलोत, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह रथ पर मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा हम यह चुनाव आपके लिए लड़ रहे हैं, हम आपके साथ खड़े हैं आज 3 मई है और आज से चुनाव तक हम आपके साथ रहेंगे। चुनाव तक हम आपके साथ रहकर किशोरी लाल जी को जीत दिलाएंगे, इनको यहां से सांसद वनाएंगे। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, हमें आपकी आवाज उठानी है।