Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सस्पेंस हुआ खत्म, भारत रफ्तार की खबर पर लगी मुहर, रायबरेली से लड़ेंगे राहुल, अमेठी से मिला KL शर्मा को टिकट...

Amethi-Raebareli Congress Candidate: उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर पिक्चर क्लियर हो गई। पार्टी ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है

सस्पेंस हुआ खत्म, भारत रफ्तार की खबर पर लगी मुहर, रायबरेली से लड़ेंगे राहुल, अमेठी से मिला KL शर्मा को टिकट...
Image Credit: Goggle

Amethi-Raebareli Congress Candidate: उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर पिक्चर क्लियर हो गई। पार्टी ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा हैवहीं बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है रायबरेली जिले में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार और सलोन छह विधानसभा सीटे हैं। इन सभी पर सपा-बीजेपी का कब्जा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

किस वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता

रायबरेली में सबसे ज्यादा एससी वर्ग (दलित), ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं की आबादी है। यहां पर ब्राह्मण 11 प्रतिशत, ठाकुर 9 प्रतिशत, यादव 7 प्रतिशत, एससी वर्ग 34 फीसद हैं। जबकि मुस्लिम वोटरों की संख्या 6 फीसदी है। वहीं, लोध-6, कुर्मी-4 और अन्य वर्गों की कुल 23 प्रतिशत आबादी है।

2019 में इतने थे मतदाता

इससे पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां पर 779813 मतदाता थे जिनमें से 870954 पुरुष और 779813 महिला मतदाता थे।

2019 में कौन जीता था चुनाव

रायबरेली कांग्रेस का कई वर्षों से गढ़ रहा है। इस सीट से गांधी परिवार लंबे समय से चुनाव लड़ता रहा है। सोनिया गांधी इस सीट से लंबे समय से सांसद हैं। 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी ने बीजेपी  के दिनेश सिंह को डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। सोनिया को कुल 5,34,918 मिले थे।

2014 में कौन जीता था चुनाव123

2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया ने बीजेपी के अजय अग्रवाल को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। सोनिया को करीब 63 प्रतिशत मत यानी 5,26,434 वोट मिले थे। बसपा तीसरे नंबर पर थी। सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा था।

2004 से लगातार जीत रही हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी पहली बार रायबरेली में 2004 में चुनाव लड़ीं और तब से 2019 तक लगातार चुनाव जीतती रहीं। सपा सोनिया गांधी के समर्थन में उम्मीदवार नहीं उतार रही थी। इस बार 2024 में सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि अब वे राज्यसभा के लिए चुन ली गई हैं।

साल 2014-2019 में कब हुए थे चुनाव?

रायबरेली में 2019 में लोकसभा चुनाव 6 मई को पांचवे चरण में हुए थे। चुनाव आयोग ने सात चरणों में मतदान कराए थे। जबकि 2014 में यहां पर लोकसभा चुनाव 30 अप्रैल को हुआ था।

2014-19 में कब जारी हुए थे रिजल्ट

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 मई को हुई थी। रायबरेली में इसी दिन चुनाव के नतीजे आ गए थे। वहीं, 2014 में  16 मई को रिजल्ट घोषित किए गए थे।

उधर, केएल शर्मा को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में लंबे समय से केएल शर्मा ही कामकाज देख रहे हैंकेएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है पंजाब के रहने वाले किशोरी लाल शर्मा पहली बार 1983 में राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थेउसके बाद से वो लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहे हैं1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब इस सीट से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव नहीं लड़ते थे फिर भी केएल शर्मा यहां कांग्रेस पार्टी के जो भी सांसद होते थे उनके लिए कार्य करते रहे थेइसके बाद सोनिया के सांसद बनने के बाद से उनके संसद प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं