Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

यूपी के इन 6 जगहों का होगा विकास, जानें क्या आपका शहर भी है शामिल ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर लखनऊ राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के गठन को अधिसूचित किया है।

यूपी के इन 6 जगहों का होगा विकास, जानें क्या आपका शहर भी है शामिल ?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (UP-SCRDA )की स्थापना को भी मंजूरी दे दी। प्रस्तावों को उनकी मंजूरी के बाद आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि नवगठित उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र में लखनऊ और आसपास के जिले हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़े- लखनऊ के हैदर नहर क्षेत्र में मकानों को तोड़े जाने का विरोध करेंगे: MP Chandrashekhar Azad 

अधिसूचना के मुताबिक, कुल 27,826 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र 'एससीआर' में शामिल किया जाएगा. यूपी-एससीआरडीए विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी करेगा और नए परिभाषित क्षेत्र के भीतर संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करेगा।

इसका गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव इसके उपाध्यक्ष तथा अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, लखनऊ एवं अयोध्या के मण्डलायुक्त, सभी सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारी, लखनऊ, उन्नाव-शुक्लागंज एवं रायबरेली विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष होंगे। और कई अन्य अधिकारी सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2022 में इस परियोजना की शुरुआत की थी। 'अलग-अलग शहरों से लोग यहां आकर अपना स्थायी निवास बनाना चाहते हैं। आसपास के जिलों में आबादी का दबाव भी बढ़ रहा है और कई बार अनियोजित विकास की शिकायतें भी मिलती हैं। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ' उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र का गठन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर किया जाना चाहिए।