Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Weird News: विश्व की ऐसी जगहें जहां नहीं होती महीनों तक रात, आधी रात के समय भी दिखाई देता है सूरज

Weird News: अगर हमें दिन और रात का पता नहीं चलता तो शायद हमारे लिए काफी मुश्किल हो सकती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां कुछ महीनों तक रात ही नहीं होती है, तो आप क्या कहेंगे

Weird News: विश्व की ऐसी जगहें जहां नहीं होती महीनों तक रात, आधी रात के समय भी दिखाई देता है सूरज
Image Credit: Pixels

Time Free Island Where Sun Does Not Set: आमतौर पर हम सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर ही अपने काम करते हैं, जैसे सूर्यास्त के बाद लोग सोते हैं और आराम करते हैं। वहीं सूरज निकलने पर अपनी दिनचर्या के सभी काम करते हैं। दिन और रात के कॉन्सेप्ट की वजह से ही हमारा जीवन इतने व्यवस्थित ढंग से चल पाता है। ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि अगर सूरज न डूबे और चांद न निकले तो हमें दिन और रात का पता कैसे चलेगा और हमारा जीवन कैसा होगा? अगर हमें दिन और रात का पता नहीं चलता तो शायद हमारे लिए काफी मुश्किल हो सकती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां कुछ महीनों तक रात ही नहीं होती है, तो आप क्या कहेंगे? आज हम आपको इसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको कई महीनों बाद सूरज निकलता और ढलता है।

 हैमरफेस्ट -नार्वे

नार्वे के हैमरफेस्ट दुनिया के सबसे उत्तरी शहरों में शुमार है और करीब 8,000 लोगों की आबादी के साथ उत्तरी नार्वे में सबसे पुराने शहरों में से एक है। इस शहर में सुबह 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज डूबता है और 40 मिनट के अंतराल पर फिर उग आता है। नार्वे अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता है।

 नुनावुत, कनाडा

नुनावुत शहर कनाडा के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित है और यहां करीब 3,000 लोगों की आबादी है। सर्दियों के दौरान यहां करीब 30 दिनों तक अंधेरा छाया रहता है, लेकिन गर्मियों में 2 महीने हमेशा धूप रहती है।

सेंट पीटर्सबर्ग, रूस

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में करीब 10 लाख से अधिक लोगों की आबादी है। यह दुनिया का सबसे उत्तरी शहर है। यहां डेढ़ महीने तक सूरज क्षितिज के नीचे इतना नहीं गुजरता कि आसमान में अंधेरा छा जाए। इसी कारण से यहां भी इस दौरान हमेशा दिन रहता है।

फिनलैंड

झीलों और द्वीपों के लिए प्रसिद्ध फिनलैंड बेहद ही खूबसूरत देश है। गर्मी के दौरान यहां सूर्य लगभग 73 दिनों नहीं डूबता है। इसलिए यहां के लोग गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा सोते हैं।