Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Miss India 2024: इन खूबसूरत हसीनाओं ने तय किया मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक का सफर

फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवार मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता पोरवाल पहले टीवी एंकर थीं, मिस वर्ल्ड की ग्लोबल प्रतियोगिता में अब भारत को निकिता से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले किन फेमिना मिस इंडिया जीतने वालीं भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर पाईं, वो बताते हैं...

1/8

मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता पोरवार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। बीते बुधवार को फेमिना मिस इंडिया की विनर के तौर पर मध्य प्रदेश की निकिता पोरवार के नाम की अनाउंसमेंट हुई। वहीं, अगर फर्स्ट रनर अप की बात करें, तो दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे फर्स्ट रनर अप रहीं और गुजरात की आयुषी ढोलकिया को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।

2/8

फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवार मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता पोरवाल पहले टीवी एंकर थीं, मिस वर्ल्ड की ग्लोबल प्रतियोगिता में अब भारत को निकिता से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले किन फेमिना मिस इंडिया जीतने वालीं भारतीय सुंदरियां मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर पाईं, वो बताते हैं...

3/8

रीता फारिया

रीता फारिया पहली भारतीय थीं, जो मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली मिस इंडिया थीं। साल 1966 में लंदन में उनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था। फिर एक साल के बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों से इनकार कर दिया। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पर ध्यान दिया . रीता फारिया ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की स्टूडेंट थीं।

4/8

ऐश्वर्या बच्चन

साल 1994 में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय दूसरी भारतीय थीं, जिनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। ऐश्वर्या राय विनर और सुष्मिता सेन रनर अप रही थीं। लेकिन सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था।

5/8

डायना हेडन

साल 1997 में डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। वह तीसरी मिस इंडिया थीं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। डायना हेडन एक एक्ट्रेस, मॉडल और टेलीविजन होस्ट रह चुकी हैं. हालांकि, वह फिल्मों में फ्लॉप साबित हुईं।

6/8

युक्ता मुखी

साल 1999 में युक्ता मुखी ने ये खिताब जीता। वो भारत की चौथी मिस वर्ल्ड बनीं। साल 1999 में युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपना नाम किया। ग्लैमर की दुनिया में उनका करियर भी नहीं चल पाया।

7/8

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। बॉलीवुड में सफल रहने के बाद उनके करियर ने हॉलीवुड में भी उड़ान भर ली।

8/8

मानुषी छिल्लर

प्रियंका के बाद भारत को काफी इंतजार करना पड़ा। लेकिन फिर साल 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। मानुषी छिल्लर मेडिकल की छात्रा थीं। अब तक मानुषी बॉलीवुड कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।