Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Haryana Elections Result 2024:8 सीटों का रिजल्ट जारी, 5 में कांग्रेस तो 3 में बीजेपी ने मारी बाजी, रुझानों में BJP आगे!

हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 90 में से 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इनेलो और अन्य तीन-तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। खबर है कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सरकार के सभी मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Haryana Elections Result 2024:8 सीटों का रिजल्ट जारी, 5 में कांग्रेस तो 3 में बीजेपी ने मारी बाजी, रुझानों में BJP आगे!

आज का दिन हरियाणा के लिए बहुत अहम दिन है। आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों हुई वोटिंग के नतीजे आने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। एग्जिट पोल में BJP पीछे तो कांग्रेस को आगे दिखाया गया हैं। जिसको लेकर कांग्रेसियों का उत्साह 7वें आसमान पर है। बता दें दस साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज बीजेपी को इस बार चमत्कार से ही उम्मीद है, जबकि एग्जिट पोल के अनुमान से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस का हरियाणा में दस साल से चला आ रहा सत्ता का वनवास खत्म होता दिख रहा है, जिसके बाद पार्टी नेताओं की नजर सीएम की कुर्सी पर है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा से लेकर दिल्ली तक सियासी बैटिंग शुरू कर दी है। वहीँ कुमारी शैलजा ने भी कमर कस ली है। हालाँकि इस बार सबकी निगाहें जुलाना विधानसभा सीट पर है जहां से विनेश फोगाट चुनावी मैदान में कुश्ती लड़ रही है।

Oct 8, 2024  04:51 PM
हरियाणा के नतीजों पर झलका कुमारी शैलजा का दर्द, बोलीं हाई कमान को देखना चाहिए कि क्या हुआ है

हरियाणा के चुनावी रुझानों पर कांग्रेस नेता कुमार शैलजा ने कहा कि निराशाजनक नतीजे हैं। हमारे वर्कर बहुत निराश हैं। 10 साल उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया है लेकिन अब हमें नए सिरे से आगे सोचना होगा। कहां कमियां हैं, क्यों कमियां हैं, कौन लोग हैं जो जिम्मेवार हैं। राहुल गांधी ने जो महौल बनाया था वो आगे क्यों नहीं हो पाया। बहुत कुछ होते हुए, सारी चीजें ढकते हुए चुनाव लड़ा। आज कहना अच्छा नहीं लगेगा। आगे के लिए देखना होगा, कार्यकर्ता निराश हुए हैं हताश नहीं हुए हैं। हाई कमान को ये देखना चाहिए कि क्या हुआ है।

Oct 8, 2024  04:50 PM
लाडवा से 16,054 वोटों से जीते सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से 16,054 वोटों से जीते। सैनी ने कांग्रेस के मेवा सिंह को 54 हजार से ज्यादा मतों से मात दी है।

Oct 8, 2024  04:32 PM
गढ़ी सांपला किलोई सीट से जीते भूपेंद्र हुड्डा

गढ़ी सांपला-किलोई सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा 71,465 वोटों से जीते। हुड्डा ने बीजेपी प्रत्याशी मंजू को 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Oct 8, 2024  04:32 PM
हिसार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल जीतीं

हरियाणा की हिसार सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है। सावित्री जिंदल ने कांग्रेस के राम निवास रारा को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Oct 8, 2024  04:32 PM
पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया, बोले- नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, 'हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों के ऊपर तीसरी बार मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं... ये सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं... पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।'

Oct 8, 2024  04:04 PM
नायब सिंह सैनी के घर में जश्न का माहौल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत किया। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 50 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 35 सीटों पर है।

Oct 8, 2024  04:04 PM
पीएम मोदी ने सीएम नायब सैनी को दी बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने को लेकर पीएम मोदी ने प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी को बधाई दी है। हरियाणा चुनाव में बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी ने पिछली बार के प्रदर्शन में सुधार किया है।

Oct 8, 2024  04:04 PM
थानेसर में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा जीते

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा थानेसर विधानसभा सीट से जीत गए हैं। अशोक अरोड़ा ने बीजेपी से सुभाष सुधा को 3243 वोटों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण बजाज को 2948 वोट मिले।

Oct 8, 2024  03:33 PM
थानेसर में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा जीते

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा थानेसर विधानसभा सीट से जीत गए हैं। अशोक अरोड़ा ने बीजेपी से सुभाष सुधा को 3243 वोटों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण बजाज को 2948 वोट मिले।

Oct 8, 2024  03:29 PM
टोहाना में कांग्रेस के परमवीर सिंह जीते

हरियाणा विधानसभा चुनाव में टोहाना सीट पर कांग्रेस के परमवीर सिंह जीत गए हैं। परमवीर सिंह ने बीजेपी के देवेंदर सिंह बबली को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। यहां इनेलो नेता कुणाल करन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कुणाल को 9 हजार 773 वोट मिले।

Oct 8, 2024  03:29 PM
उकलाना से कांग्रेस ने मारी बाजी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में उकलाना सीट पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। यहां से पार्टी उम्मीदवार नरेश सेलवाल ने 27 हजार वोटों से जीत हासिल की। सेलवाल ने बीजेपी उम्मीदवार अनूप धानक को हराया। उकलाना में इनेलो उम्मीदवार बलराज सिंह 11 365 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Oct 8, 2024  03:29 PM
यमुनानगर में बीजेपी को मिली जीत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में यमुनानगर सीट से बीजेपी को जीत मिली है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम दास ने कांग्रेस उम्मीदवार रमन त्यागी को हराया। घनश्याम दास ने रमन त्यागी के मुकाबले 24 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। इनेलो के दिलबाग सिंह 33 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Oct 8, 2024  03:29 PM
गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बंपर जीत

हरियाणा में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। हुड्डा ने बीजेपी उम्मीदवार मंजू को 71465 वोटों के भारी अंतर से हराया। हुड्डा कांग्रेस की तरफ से सीएम पद के प्रबल दावेदार थे। हालांकि, रुझानों को देखते हुए कांग्रेस की हार दिख रही है।

Oct 8, 2024  03:02 PM
Haryana Elections Result 2024: लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी जीते

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा से चुनाव जीत लिया है। सैनी ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेवा सिंह को 16120 मतों के अंतर से हरा दिया। मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री एक समय पीछे चल रहे थे। हालांकि, वोटिंग से पहले सैनी ने चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया था।

Oct 8, 2024  02:57 PM
Haryana Elections Result 2024: चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर हरियाणा में वेबसाइट पर धीमी गति से मतगणना अपडेट करने का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि आपके आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है।

Oct 8, 2024  02:56 PM
Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस से अब तक किस उम्मीदवार को मिली जीत

कांग्रेस से अब तक किस उम्मीदवार को मिली जीत
राम करण- शाहाबाद
अशोक अरोड़ा- थानेसर
मनदीप चट्ठा- पेहोवा
विनेश फोगाट- जुलाना
अफताब अहमद- नूंह
मोहम्मद इलियास- पुन्हाना
मम्मन खान- फिरोजपुर झिरका
जयवीर सिंह- खरखौदा
महावीर गुप्ता- जींद
विनोद भयाना- हांसी
शैली चौधरी- नारायणगढ़

Oct 8, 2024  02:56 PM
बेरी से कांग्रेस उम्मीदवार रघुवीर कादियान जीते

हरियाणा में बेरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार रघुवीर सिंह कादियान ने बीजेपी प्रत्याशी और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को करीब 35 हजार मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। निर्दलीय उम्मीदवार अमित कुमार 24 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Oct 8, 2024  02:56 PM
बावल से बीजेपी के कृष्ण कुमार जीते

हरियाणा में बावल विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में गई है। बावल से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. कृष्ण कुमार ने चुनाव जीत लिया है। डॉ. कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. एमएल रंगा को 23 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया।

Oct 8, 2024  02:11 PM
बीजेपी की बढ़त पर मनोज तिवारी का रिएक्शन

हरियाणा चुनाव परिणाम के रुझानों पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मैं हरियाणा के लिए (बीजेपी का) स्टार प्रचारक रहा हूं...मैं जहां भी गया...जमीन पर सच्चाई बहुत अलग है...हम इसे अभिमान नहीं मान रहे हैं, लेकिन लोगों का सम्मान...नतीजों का खाका हमें पहले ही दिख गया था...अब ये साफ हो गया है कि जो काम करते हैं, ईमानदार हैं... लोग उनके साथ चलने को तैयार हैं.''

Oct 8, 2024  02:08 PM
कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है, जनता का जनादेश हमारे पक्ष में: अनिल विज

हरियाणा में नई सरकार की तस्वीर लगभग साफ होने लगी है। 6 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। ईसीआई के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा दोनों को 3-3 सीटें मिली हैं। वहीं, रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि जनता का मत उनके पक्ष में है। अनिल विज अपनी जीत और पार्टी की सफलता को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। विज ने चुनावी परिणामों को लेकर कहा कि जनता का समर्थन उनके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगले कुछ घंटों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

Oct 8, 2024  02:04 PM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा चुनाव से AAP ने लिया सबक, जानें क्या बोले केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ...चुनाव आने वाले हैं। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख यही है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। हर चुनाव, हर सीट मुश्किल होती है। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। आप प्रमुख ने कहा कि किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए... इस चुनाव में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि अब हम MCD (दिल्ली नगर निगम) में हैं। उन्होंने कहा कि जनता को साफ-सफाई जैसी बुनियादी चीजों की अपेक्षा होती है। केजरीवाल ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनी रहे। अगर ऐसा किया गया तो हम निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे...हमारा मुख्य लक्ष्य चुनाव जीतना होना चाहिए।

Oct 8, 2024  01:51 PM
Haryana Elections Result 2024: जुलाना से विनेश फोगाट ने जीता चुनाव

हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई हैं। यहां से पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है। विनेश ने बीजेपी के योगेश कुमार को 6015 मतों के अंतर से हराया। 

Oct 8, 2024  01:47 PM
Haryana Elections Result 2024: कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला जीते

हरियाणा चुनाव में कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने जीत हासिल की है। आदित्य ने बीजेपी उम्मीदवार लीला राम 9 हजार से अधिक वोटों से हराया। आदित्य सुरजेवाला कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे हैं। आदित्य ने इस जीत के साथ ही परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है।

Oct 8, 2024  01:37 PM
Haryana Elections Result 2024: सीएम नायब सैनी ने अमित शाह से की बात

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। सीएम सैनी ने अमित शाह को प्रदेश में चुनाव नतीजों को लेकर जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से बात की थी।

Oct 8, 2024  01:26 PM
वोटों की गिनती के बीच सुशील गुप्ता ने गठबंधन पर कही बड़ी बात

हरियाणा AAP इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने दावा किया कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ होता, तो आज हम प्रदेश में 70 से ज्यादा सीटों पर जीत का परचम लहराने में सफल होते। आप नेता से जब पूछा गया कि अभी तक दोनों ही सूबों में आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई है, तो इस पर उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर हमारा कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ था, तो हमने भाजपा को बैसाखियों पर ला दिया था। अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी हमने गठबंधन किया होता तो निसंदेह हम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते।

Oct 8, 2024  01:13 PM
Haryana Elections Result 2024: फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस की एकतरफा जीत

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिरोजपुर झिरका सीट पर एकतरफा जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान ने बीजेपी के नसीम अहमद को 97 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। यहां इनेलो उम्मीदवार मोहम्मद हबीब को महज 15 हजार वोट मिले।

Oct 8, 2024  01:12 PM
Haryana Elections Result 2024: रादौर से बीजेपी की जीत तय

हरियाणा के रादौर से बीजेपी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। रादौर में बीजेपी उम्मीदवार श्याम सिंह राणा 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 17 में से 12 दौर की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार बिशन लाल सैनी से मुख्य मुकाबला है।

Oct 8, 2024  01:03 PM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में बीजेपी की 2 सीटों पर जीत

हरियाणा में बीजेपी की अब तक 2 सीटों पर और कांग्रेस की 3 सीटों पर जीत हो गई है। अब तक 5 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

Oct 8, 2024  12:58 PM
Haryana Elections Result 2024: जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट की जीत

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट की जीत। 

Oct 8, 2024  12:53 PM
Haryana Elections Result 2024: मनोज शर्मा बोले हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी बनाएगी सरकार

मनोज शर्मा बोले हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी बनाएगी सरकार। 

Oct 8, 2024  12:49 PM
Haryana Elections Result 2024: पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच पीएम मोदी आज शाम कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में संबोधित करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर मीटिंग होगी। इस मीटिंग में हरियाणा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत बीजेपी के बड़े नेता मौजूद होंगे। हरियाणा में रुझानों में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। यहां बीजेपी ने 90 में से 49 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

Oct 8, 2024  12:48 PM
Haryana Elections Result 2024: कालांवाली से कांग्रेस की जीत

हरियाणा में कालांवाली सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कालांवली से कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला चुनाव जीत गए हैं। शीशपाल ने बीजेपी उम्मीवार राजेंद्र सिंह को हराया है।

Oct 8, 2024  12:47 PM
Haryana Elections Result 2024: पुन्हाना से कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत

हरियाणा चुनाव में पुन्हाना से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलयास ने निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान को हराया। यहां बीजेपी उम्मीदवार को करीब 5 हजार वोट मिले।

Oct 8, 2024  12:37 PM
Haryana Elections Result 2024: नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद जीते

हरियाणा में नूंह विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने जीत हासिल की है। आफताब अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के ताहिर हुसैन को 46 हजार 871 वोट से हराया। यहां बीजेपी के संजय सिंह 3 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Oct 8, 2024  12:24 PM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में बीजेपी 48 सीटों पर आगे

हरियाणा में अब तक आए रुझानों में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।

Oct 8, 2024  12:23 PM
Haryana Elections Result 2024: तीसरी बार बीजेपी अपने दम से सरकार बनाने जा रही : अनिल विज

अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी अपने दम से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के रोने के अलग अलग तरीके हैं. सुबह कह रहे थे राहुल गांधी और हुड्डा ने कमाल कर दिया, अब कह रहे चुनाव बदल गया।

Oct 8, 2024  12:12 PM
Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस भावी हार की तैयारी में जुटी: सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने हरियाणा चुनाव के रुझानों पर कहा कि वैसे तो हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए लेकिन जब जयराम रमेश ने यह कहना शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग पर उंगली उठानी शुरू कर दी है तो हमें यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अब 12 बज चुके हैं, जिस तरह से रुझान स्थिर हो रहे हैं, मुझे लगता है कि हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं और कांग्रेस अपनी भावी हार की तैयारी में जुट गई है।

Oct 8, 2024  12:06 PM
Haryana Elections Result 2024: हिसार से सावित्री जिंदल आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे हैं। निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझान से यह जानकारी मिली। कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास रारा से 3,836 मतों से आगे हैं। बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

Oct 8, 2024  11:56 AM
Haryana Elections Result 2024: जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी चुनाव आयोग डेटा धीमी गति से अपडेट कर रहा है. क्या बीजेपी पुराना डेटा और गुमराह करने वाले ट्रेंड्स के जरिए प्रशासन पर दबाव डालना चाहती है. 

Oct 8, 2024  11:53 AM
Haryana Elections Result 2024: इतोशाम में सहवाग ने किया था प्रचार, अनिरूद्ध चौधरी चल रहे हैं आगे

हरियाणा की तोशाम सीट पर कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी से 2951 वोटों से आगे चल रही हैं। श्रुति को अब तक 23905 वोट मिले हैं। इस सीट पर एक ही राजनीतिक परिवार के दो सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। तोशाम सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने बंसीलाल के पोते श्रुति के चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है। अनिरुद्ध और श्रुति दोनों बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी हैं। बता दें कि तोशाम वही सीट है जहां पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस कैंडिडेट अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया था। 

Oct 8, 2024  11:46 AM
Haryana Elections Result 2024: गोहाना से कांग्रेस को लग रहा झटका, जगबीर मलिक पीछे

हरियाणा की गोहाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक पीछे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद कुमार शर्मा ने पांच दौर की काउंटिंग के बाद करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बना चुकी है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार हर्ष छिकारा को 3814 वोट मिले हैं।

Oct 8, 2024  11:39 AM
Haryana Elections Result 2024: बीजेपी ने बनाई 50 सीटों पर बढ़त

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी 50 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद महज 34 सीटों पर आगे चल रही है। खास बात है कि प्रदेश की अटेली सीट पर बसपा आगे चल रही है। वहीं, हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  11:31 AM
Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस की विनेश फोगाट 6354 वोटों से आगे

Julana Election Result 2024: इस सीट पर जाट बनाम ओबीसी मुकाबला, कांग्रेस की विनेश फोगाट 6354 वोटों से आगे।

Oct 8, 2024  11:07 AM
Haryana Elections Result 2024: जुलाना से विनेश फोगट पीछे

Haryana Elections Result 2024: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के योगेश कुमार विनेश फोगट से आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  11:06 AM
Haryana Elections Result 2024: सीएम नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं

Haryana Elections Result 2024: भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लाडवा सीट पर 16 में से 3 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के मेवा सिंह दूसरे स्थान पर हैं। गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंजू हुड्डा दूसरे स्थान पर हैं।

Oct 8, 2024  11:02 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आए रुझान, बीजेपी को बहुमत

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोकदल 1, बहुजन समाज पार्टी 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। खास बात यह है कि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी।

Oct 8, 2024  11:00 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की सबसे बड़ी सीट के क्या है हाल

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। वोटरों के लिहाज से राज्य की सबसे बड़ी सीट मानी जाने वाली बादशाहपुर पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बनता दिख रहा है। इस सीट से वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार वर्धन यादव दूसरे नंबर पर हैं। खास बात यह है कि बादशाहपुर सीट पर टिकट को लेकर भाजपा में लंबे समय से मंथन चल रहा था।

Oct 8, 2024  10:47 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा आगे चल रही है। अहीरवाल की 28 सीटों में से भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। गुड़गांव और रेवाड़ी क्षेत्र अहीरवाल क्षेत्र में आता है।

Oct 8, 2024  10:46 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में रुझानों के बीच नड्डा ने बुलाई बैठक

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में वोटों की गिनती के बीच बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है. हरियाणा चुनाव नतीजों के मद्देनजर बीजेपी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. रुझानों में बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस की बढ़त घटकर 37 सीटों पर आ गई है.

Oct 8, 2024  10:32 AM
Haryana Elections Result 2024:दुष्यंत चौटाला 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे

Haryana Elections Result 2024: दुष्यंत चौटाला अपनी सीट से 5 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं। गोपाल कांडा सिरसा सीट पर एक हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं। इसके साथ ही बीजेपी 48 और कांग्रेस 34 पर खड़ी है। आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला पिछले चुनाव में किंगमेकर थे।

Oct 8, 2024  10:24 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में पार्टियों की ताजा स्थिति

बीजेपी - 46 पर आगे
कांग्रेस - 36 पर आगे
इनेलो+ - 1 पर आगे
निर्दलीय - 5 पर आगे

Oct 8, 2024  10:14 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में घमासान जारी, बीजेपी ने बना रखी है लंबी बढ़त

Haryana Elections Result 2024: ECI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 84वें रुझान सामने आ चुके हैं. राज्य में बीजेपी 46 तिमाहियों में आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 33 पर आगे है. इंडियन नेशनल लोकदल 1, बहुजन समाज पार्टी 1 और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

Oct 8, 2024  10:07 AM
Haryana Elections Result 2024: रुझानों में जीत के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री निकले घर से बाहर

Haryana Elections Result 2024: रुझानों में जीत के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा घर से निकल बाहर...

Oct 8, 2024  09:58 AM
Haryana Elections Result 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे

Haryana Elections Result 2024:चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस से आगे चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा 38 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 3 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर इनेलो और 1 सीट पर BSP आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  09:56 AM
Haryana Elections Result 2024: कौन आगे है और कौन पीछे

Haryana Elections Result 2024: इसराना सीट से भाजपा के राज्यसभा सांसद किशन लाल पवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की शैली चौधरी सीएम के गृहनगर से भाजपा के पवन सैनी से आगे चल रही हैं। अंबाला कैंट सीट से अनल विज आगे चल रहे हैं। पंचकूला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंद्रमोहन आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:52 AM
Haryana Elections Result 2024:जुलाना से विनेश फोगाट की सीट के हाल

Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से आगे चल रही हैं। वहीं, भारतीय चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा की 34 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से आगे चल रहे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी होडल सीट से आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:51 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में बदला खेल, रुझानों में बीजेपी आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के शुरुआती रुझानों में पिछड़ रही बीजेपी अब रेस में वापसी करती दिख रही है. चुनाव आयोग ने 60 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. इनमें से 30 पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, 28 सीटों पर कांग्रेस आगे है. इंडियन नेशनल लोकदल 1 और अन्य भी 1 पर आगे हैं.

Oct 8, 2024  09:41 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा चुनाव में रुझान बदल रहे हैं, कांग्रेस और बीजेपी के बीच अंतर घट रहा है

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़त घटती दिख रही है। यहां रुझानों में बीजेपी फिर बढ़त हासिल करती दिख रही है। कुल 90 सीटों में से बीजेपी 32 और कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही थी। राज्य में निर्दलीय उम्मीदवारों की बढ़त बढ़ती जा रही है।

Oct 8, 2024  09:21 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न शुरू

Haryana Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों में बढ़त हासिल करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। खबर है कि हरियाणा में पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ECI यानी भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि रादौर, बेरी और समालखा समेत 6 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है

Oct 8, 2024  09:19 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस का तूफान, रुझानों में 65 सीटों पर आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव की मतगणना आगे बढ़ रही है, रुझानों के अनुसार कांग्रेस का तूफान देखने को मिल रहा है। राज्य की 90 सीटों में से कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा सिर्फ 19 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो गठबंधन दो सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:16 AM
Haryana Elections Result 2024: पलवल में कांग्रेस सभी 3 सीटों पर आगे

Haryana Elections Result 2024: पलवल में कांग्रेस के सभी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पार्टी ने यहां तीनों सीटों पर बढ़त बना रखी है। पलवल में हथीन, होडल और पलवल विधानसभा सीटें हैं। खास बात यह है कि पिछली बार यहां भाजपा काबिज थी।

Oct 8, 2024  09:08 AM
Haryana Elections Result 2024: मतगणना का एक घंटा, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में वोटों की गिनती का एक घंटा पूरा हो चुका है। सोनीपत की चार सीटों पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी आगे चल रही है। रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। थानेसर से कांग्रेस के अशोक अरोड़ा पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  09:07 AM
Haryana Elections Result 2024: जींद की सभी 5 सीटों पर कांग्रेस आगे

Haryana Elections Result 2024: जींद की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मौजूदा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो दो सीटों पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:52 AM
Haryana Elections Result 2024: गोहाना में भी कांग्रेस आगे

Haryana Elections Result 2024: जाट बेल्ट में इस बार भी भाजपा पिछड़ रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है। कश्मीर में कांग्रेस 53 सीटों पर आगे है। वहीं, भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:51 AM
Haryana Elections Result 2024: कांग्रेस 50 सीटों पर आगे

Haryana Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। अभी ईवीएम नहीं खुली हैं। इन रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियां सात सीटों पर आगे हैं। इस बार हरियाणा में कांग्रेस को अच्छी खबर मिलती दिख रही है। हरियाणा के लाडवा से उम्मीदवार सीएम सैनी खुद अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:47 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में भाजपा की हालत पस्त, सीएम समेत सभी मंत्री पीछे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस ने रुझानों में बढ़त हासिल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा आंकड़े बताते हैं कि पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है। खबर है कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सरकार के सभी मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:41 AM
Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में भाजपा 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 14 पर

Haryana Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों के अनुसार, हरियाणा की 18 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:40 AM
Haryana Elections Result 2024: गढ़ी सांपला-किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने पारंपरिक गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से आगे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:38 AM
Haryana Elections Result 2024: अंबाला कैंट सीट से अनिल विज पीछे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक अनिल विज। अंबाला कैंट सीट से अनिल विज पीछे चल रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:36 AM
Haryana Elections Result 2024: कुरुक्षेत्र में तीन सीटों पर भाजपा आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की अहम सीट कुरुक्षेत्र से भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है। कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभा सीटें हैं। जिले की चार विधानसभा सीटें लाडवा, पहोवा, थानेसर और शाहाबाद (आरक्षित) हैं। लाडवा से खुद सीएम नायब सैनी उम्मीदवार हैं।

Oct 8, 2024  08:35 AM
Haryana Elections Result 2024: जम्मू-कश्मीर में कांटे की टक्कर, हरियाणा में क्या है बीजेपी का हाल

Haryana Elections Result 2024: खबर है कि सुबह 8:30 बजे चुनाव आयोग ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू कर देगा। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती भी लगभग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एनसी-कांग्रेस और बीजेपी 6-6 सीटों पर आगे चल रही हैं।

Oct 8, 2024  08:25 AM
Haryana Elections Result 2024: जुलाना से विनेश फोगाट आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की हॉट सीट बन चुकी जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी और ओलंपियन विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। बीजेपी ने यहां से कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा था. यहां आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की पहली महिला पहलवान कविता दलाल को टिकट दिया था.

Oct 8, 2024  08:24 AM
Haryana Elections Result 2024: रुझानों में कांग्रेस आगे, भाजपा को शुरुआती झटका

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। 90 में से 17 सीटों के रुझान आ गए हैं। 17 में से 11 पर कांग्रेस और 6 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं। गुरुग्राम से भी भाजपा आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:23 AM
Haryana Elections Result 2024: रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार राव चिरंजीव आगे चल रहे हैं

Haryana Elections Result 2024: रेवाड़ी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राव चिरंजीव आगे चल रहे हैं। चिरंजीव यहां भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से जेजेपी के मोकी यादव और आम आदमी पार्टी के सतीश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Oct 8, 2024  08:22 AM
Haryana Elections Result 2024: हिसार से सावित्री जिंदल आगे

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनका चुनाव चिन्ह मशाल है। यहां से भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता मैदान में हैं। कांग्रेस से राम निवास उम्मीदवार हैं।

Oct 8, 2024  08:22 AM
Haryana Elections Result 2024: गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं

Haryana Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आ गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से आगे चल रहे हैं। राज्य की 4 सीटों के रुझान में कांग्रेस 3 और बीजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

Oct 8, 2024  08:11 AM
Haryana Elections Result 2024: देसवाली बेल्ट में किसका होगा राज

Haryana Elections Result 2024: देसवाली बेल्ट में 14 विधानसभा सीटें हैं। इसमें सोनीपत, झज्जर और पानीपत के साथ हिसार का कुछ हिस्सा भी शामिल है। पिछले चुनाव की बात करें तो यहां से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 11 सीटें मिली थीं। वहीं, दो निर्दलीय जीते थे। भाजपा को यहां नुकसान उठाना पड़ा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओम प्रकाश धनखड़, रघुबीर कादियान जैसे नेता इसी बेल्ट से आते हैं।

Oct 8, 2024  01:38 AM
Haryana Elections Result 2024: जीटी बेल्ट से कौन सा नेता

Haryana Elections Result 2024: जीटी बेल्ट सीटों के लिहाज से बड़ा क्षेत्र है। इस क्षेत्र में 23 विधानसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां सिर्फ 9 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा को 12 सीटें मिली थीं। इसके अंतर्गत अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र यमुनानगर, पानीपत जिले आते हैं। यहां से नायब सिंह सैनी, अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मंत्री सुभाष सुधा शामिल हैं।