Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

माता वैष्णो देवी यात्रा पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, दो महिला श्रृद्धालुओं की मौत!

हादसे के बीच पुराने रूट से यात्रा जारी है। घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि सोमवार दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास लैंडस्लाइड हुई, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

This browser does not support the video element.

वैष्णो देवी मार्ग पर सोमवार को लैंडस्लाइड की अप्रिय घटना की खबर सामने आई, जहां पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। साथ ही एक श्रद्धालु बुरी तरह से घायल है। जिसे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

वैष्णो देवी मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड

वैष्णो देवी के पैदल मार्ग पर हिमकोटी के पास भारी लैंडस्लाइड हुई है। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है और एक श्रद्धालु बुरी तरह घायल है। मृतक महिलाएं बताई जा रहीं हैं। घायलों को इलाज के लिए कटरा के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया, रास्ते पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

 घटना के बाद जारी है बचाव कार्य

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बीच पुराने रूट से यात्रा जारी है। घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि सोमवार दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास लैंडस्लाइड हुई, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

67 लाख से ज्यादा लोगों ने किए इस साल दर्शन

हिंदुओं के लिए माता वैष्णो देवी का भवन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लाखों लोग साल में एक बार माता के दरबार में जाकर अर्जी लगाते हैं। नवरात्रि के मौके पर भीड़ काफी बढ़ जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल करीब 6707604 लोगों ने वैष्णो देवी की यात्रा कर ली है और 332,578 लोग हेलिकॉप्टर से यात्रा करके माता के भवन पहुंचे हैं।