Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Dholpur News: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आमजन का जीवन हुआ बेहाल ! प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश और प्रदर्शन

घरों के अंदर और बाहर जिधर देखो वहां पानी ही पानी नजर आया। कई दिनों से गहरा रही समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और बसेड़ी इलाके से आने वाला नाले का पानी गांव में भर रहा है।

Dholpur News: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आमजन का जीवन हुआ बेहाल ! प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश और प्रदर्शन

धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड क्षेत्र के फूटा का नगला गांव में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गांव की गली-मोहल्लों के अलावा घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। जिससे घरों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान डूब गया है। दीवारों में सीलन बैठ रही है, घरों में पानी भरने से लोगों का भारी नुकसान हो रहा है। हालात इस कदर बने हुए हैं कि यहां घरों में खाना पकाने तक के लिए लोग मोहताज हैं।

इसे भी पढ़िये - 

गांव में गहरा रही समस्या
घरों के अंदर और बाहर जिधर देखो वहां पानी ही पानी नजर आया। कई दिनों से गहरा रही समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और बसेड़ी इलाके से आने वाला नाले का पानी गांव में भर रहा है। जिससे घरों में पानी भर गया है। समस्या को लेकर उनकी ओर से प्रशासन से शिकायत भी की है। लेकिन आज तक इस समस्या को लेकर किसी भी अधिकारी ने इस और ध्यान नहीं दिया है। जिससे अधिकतर लोग गांव से पलायन करने के लिए भी मजबूर हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

किसानों की हजारों बीघा फसल नष्ट
आलम ये है कि बसेड़ी इलाके से नाले का पानी सैंपऊ क्षेत्र में भर रहा है। जिससे यहां किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में डूबने से नष्ट हो गई है। वहीं फूटे का नगला गांव पानी में घिरने से बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं।