Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: रिश्तों में दरार की दर्दनाक दास्तां, 7 महीने का प्यार, 30 मिनट की मौत ! प्रेम विवाह का खूनी अंत

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार के मुताबिक, सुनील ने सात महीने पहले आरती से पैसों के लिए प्रेम विवाह किया था। आरती उम्र में सुनील से 13 साल बड़ी थीं। दोनों वैशाली उत्सव अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे।

Jaipur News: रिश्तों में दरार की दर्दनाक दास्तां, 7 महीने का प्यार, 30 मिनट की मौत ! प्रेम विवाह का खूनी अंत

जयपुर। वैशाली उत्सव अपार्टमेंट में हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया है। बिंदायका थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुनील ने कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरती ने सुनील और उसके माता-पिता को गाली दी थी, जिससे वह क्रोधित हो गया था। पुलिस को आरती का शव मंगलवार को उनके फ्लैट में मिला था।

इसे भी पढ़िये – 

गाली का बदला मौत

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार के मुताबिक, सुनील ने सात महीने पहले आरती से पैसों के लिए प्रेम विवाह किया था। आरती उम्र में सुनील से 13 साल बड़ी थीं। दोनों वैशाली उत्सव अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे। सुनील ने बताया कि 12 अक्टूबर को आरती से उसका झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरती ने उसे और उसके माता-पिता को अपशब्द कहे, जिससे वह आग बबूला हो गया।

दुर्घटना की आड़ में हत्या

सुनील ने अपनी पत्नी की हत्या की एक खौफनाक साजिश रची। उसने एक हेयर ड्रायर का तार तोड़कर उसे तकिये के पास रख दिया और कमरे की लाइट बंद कर खुद दूर जाकर सोने का नाटक किया। जैसे ही आरती बिस्तर पर लेटी, उसे करंट का झटका लगा और वह तड़पने लगी। करीब आधे घंटे बाद सुनील उसे बाथरूम में ले गया और वहां भी उसके हाथ पर करंट लगाया ताकि हत्या को एक दुर्घटना की तरह दिखा सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।