Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष की पहल, विधायकों को अब मिल सकेंगे उद्बोधन के वीडियो अंश

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने सोलहवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में इस नवाचार की जानकारी देते हुए सदन को अवगत कराया।

Jaipur News: राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष की पहल, विधायकों को अब मिल सकेंगे उद्बोधन के वीडियो अंश

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सत्र के दौरान सदन में विधायकों के उद्बोधनों के वीडियो अंश अब अगले दिन ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में वीडियो अंश पहली बार ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर यह व्यवस्था राजस्थान विधानसभा में पहली बार लागू हुई है।

ये भी पढ़ें - 

विधानसभा अध्यक्ष की पहल
अध्यक्ष देवनानी ने सोलहवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में इस नवाचार की जानकारी देते हुए सदन को अवगत कराया कि इस पहल से विधायकगण के साथ ही उनके क्षेत्र के लोग और प्रदेशवासी क्षेत्रीय विधायक की सदन में सक्रियता से परिचित हो सकेंगे।

उद्बोधन के मिल सकेंगे वीडियो अंश
देवनानी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही की ऑनलाइन व्यवस्था है। सदन में विधायक के उदबोधन के दौरान वीडियो अंश दिये जाने की व्यवस्था भी है। अभी तक विधायकगण को उनके उदबोधनों के वीडियो अंश सत्र समाप्ति के पश्चात उपलब्ध कराये जाते थे।

वर्तमान में बदलते परिवेश को लेकर फैसला
अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि वर्तमान में बदलते परिवेश में डिजिटल मीडिया के महत्व को देखते हुए सदन में संबंधित विधायकगण के उद्बोधन के अंश अब एक दिन बाद उपलब्ध करवाये जायेंगे. ताकि जन-जन को विधायकों की सदन में सक्रियता की जानकारी मिल सके। देवनानी ने यह निर्णय वर्तमान की आवश्यकता को देखते हुए लिया है। विधानसभा में अध्यक्ष देवनानी की सोच और उनकी पहल से यह सम्भव हुआ है।

तत्काल प्रभाव से व्यवस्था लागू
देवनानी ने बताया कि विधायकगण को उनके द्वारा सदन में दिये जाने वाले उदबोधनों के वीडियों अंश जो वर्तमान में सत्र की समाप्ति पर पैन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराये जाते थे, अब उन्हें राजस्थान विधानसभा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवश्यक नियमानुकुल एडिटिंग करके एक दिन बाद उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो अंश उपलब्ध कराये जाने वाली यह नवीन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।