Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

टीम इंडिया के वो खिलाड़ी, जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी

खेल और प्यार दोनों में ही धर्म आड़े नहीं आता। भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों ने इस बात को साबित कर दिया। जिन्होंने पहले गैर धर्म की लड़की के साथ प्यार किया और फिर समाज की परवाह न करते हुए उसे ही अपना जीवनसाथी बना लिया।

1/7

जहीर खान और सागरिका घाटगे

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने हिंदु धर्म की लड़की से शादी की। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ साल 2017 में निकाह किया। सागरिका घाटगे बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकी हैं। कपल आज भी कई इवेंट्स में साथ दिखाई देते हैं और बेहद खुश हैं।

2/7

युवराज सिंह और हेजल कीच

विश्वविजेता टीम के खिलाड़ी और दुनिया के सबसे योगदान ऑलराउंटर्स में से एक युवराज सिंह ने लंबे समय पर डेट करने के बाद हेजल कीच से शादी की थी। युवराज सिंह ने धर्म से ऊपर उठते हुए सिख धर्म के होने के बाद भी ईसाई लड़की और एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की। दोनों कई बार इवेंट्स में साथ स्पॉट किए जाते हैं।

3/7

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव

धर्म से आगे निकलकर शादी के मामले में मोहम्मद कैफ का भी नाम है। मोहम्मद कैफ ने एक हिंदू लड़की से प्यार हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे ही अपना हमसफर बनाया। मोहम्मद कैफ ने साल 2011 में पूजा यादव नाम की लड़की से विवाह कर लिया।

 

4/7

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का नाम बेहद अदब से लिया जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से पहले तक बॉलीवुड और क्रिकेट की सुपरहिट जोड़ी में मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर की जोड़ी का नाम ही मशहूर था। मंसूर अली ने हिंदू-बंगाली लड़की शर्मिला टैगोर को अपना जीवनसाथी बनाया।

 

 

5/7

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पहली शादी में झटका मिला। पहली पत्नी निकिता से तलाक होने के बाद दिनेश कार्तिक ने ईसाई धर्म से नाता रखने वाली स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को हमसफर बनाया। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने साल 2015 में शादी कर ली।

6/7

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहली शादी नौरिन नाम की लड़की के साथ की, लेकिन फिर साल 1996 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद अजहरूद्दीन ने बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ दूसरी शादी की। संगीता बिजलानी के साथ अजहरुद्दीन ने धर्म को नहीं देखने हुए अपना बनाया था। हालांकि, संगीता के साथ भी अजहर का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।

7/7

अजीत अगरकर और फातिमा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर एक प्योर मराठी परिवार से नाता रखते हैं, लेकिन उन्होंने एक मुस्लिम लड़की से प्यार किया और फिर साल 2007 में अपने दोस्त की बहन फातिमा से शादी कर ली।