Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Delhi news: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में सचिन पायलट ने भरा जोश कहा, तैयारी कर लो, हमें.....

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनानी है। दिल्ली में कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं। समय बदलता रहता है देश ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाया है।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया।
पायलट ने कहा, "दिल्ली में चुनाव आ रहे हैं, सभी को कमर कस लेनी चाहिए आप सभी को ईंट से ईंट बजा देनी है । दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनानी है। दिल्ली में कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं। समय बदलता रहता है देश ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाया है।"

इसे भी पढ़िये - राहुल ने क्यों कहा मेरा जम्मू-कश्मीर से खून का रिश्ता है, पढ़ें inside स्टोरी

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि दिल्ली हमारी और आपकी है इसे मिलकर बेहतर बनाना है। आप सभी यह संकल्प लेकर जाएं कि जब चुनाव आएगा तो हम मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे।"

दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव

दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आबकारी नीति मामले में जेल में हैं। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी और यहां लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के तहत आप ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई। चुनाव में 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।