Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की मां को मारी गोली, प्रेमी साथियों संग फरार

जहांगीरपुरी में प्रेम प्रसंग के चलते महताब नाम के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका की मां की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद महताब अपने साथियों के साथ फरार हो गया। जहांगरपुरी की रहने वाली सरिता की बेटी का महताब नाम के युवक के साथ अफेयर चल रहा था।

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की मां को मारी गोली, प्रेमी साथियों संग फरार

जहांगीरपुरी में प्रेम प्रसंग के चलते महताब नाम के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका की मां की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद महताब अपने साथियों के साथ फरार हो गया। जहांगरपुरी की रहने वाली सरिता की बेटी का महताब नाम के युवक के साथ अफेयर चल रहा था। सरिता ने जब इस अफेयर का विरोध किया, तो महताब ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका की मां सरिता को गोली मार दी। गोली से घायल हुई सरिता को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित करार दिया।

परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की महताब नाम का युवक अपने साथियों के साथ मौके पर आया और सरिता को गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि महताब सरिता शर्मा कि बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसका विरोध करने पर महताब ने सरिता को गोली मार दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पहले भी लड़की को लेकर भागा था आरोपी

पिछले साल भी महताब मृतिका की बेटी को लेकर भाग गया था। जिसके बाद पुलिस लड़की को वापिस परिवार के पास ले आई थी। पुलिस के मुताबिक पिछले साल महताब नाबालिग था, अभी नाबालिग है या नहीं इसकी जांच पुलिस कर रही है।