Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने वोट डाल कहा 'वोट के जरिए अगले 5 साल का भविष्य चुनते हैं'

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो चुकी है। पहले फेज के तहत नागपुर सीट पर भी मतदान चल रहा है। जहां वोट देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने सुबह मतदान किया। इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के विकास ठाकरे आमने-सामने हैं।

डॉ मोहन भागवत बोले ‘मतदान से हम देश का 5 साल का भविष्य तय करते हैं’
मतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी है। मतदान से हम एक तरह से अपने देश का पांच वर्ष के लिए भविष्य निर्धारित करते हैं। इसलिए देश के हित को ध्यान में रखकर सब लोगों को मतदान करना चाहिए। अपना विचार स्वयं करके मतदान करना चाहिए। और इसलिए आज सबसे पहला व्यक्तिगत कार्य मैंने यह किया है, कि मतदान किया है।
शाम छह बजे तक होगी वोटिंग
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी हैं, जोकि शाम 6 बजे तक चलती रहेगी। कुछ राज्यों में वोटिंग बदं होने का समय अलग भी है।  आपको बता दें, लोकसभा चुनाव के साथ ही आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी।