Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चाहते हैं पढ़ाई करना, तो जानिएन क्या है दाखिला लेने की पूरी प्रक्रिया

भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में  इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के नाम भी शामिल है। इस विश्वविद्यालय में कई कोर्स और प्रोग्राम होते हैं, जिसके लिए ये विश्वविद्यालय जाना जाता है। मौजूदा समय की जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अंडर- ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला CUET UG यानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के  15 मई से 31 मई तक होंगे। कोर्स से जुड़ी जानकारी क्या है, आइए जानते हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चाहते हैं पढ़ाई करना, तो जानिएन क्या है दाखिला लेने की पूरी प्रक्रिया
Allahabad University

भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में  इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के नाम भी शामिल है। इस विश्वविद्यालय में कई कोर्स और प्रोग्राम होते हैं, जिसके लिए ये विश्वविद्यालय जाना जाता है। मौजूदा समय की जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अंडर- ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला CUET UG यानी सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के  15 मई से 31 मई तक होंगे। कोर्स से जुड़ी जानकारी क्या है, आइए जानते हैं।


कैसे होगा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडिमशन?

भारत की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET UG 2024 स्कोर के मुताबिक दिया जाता है। इसके लिए आपको पहले आवेदन देना होता है, इस साल आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च,2024 थी। लेकिन परीक्षा होना बाकी है। हर साल जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहता है, उसे प्रवेश परीक्षा फॉर्म की आखिरी तारीख पर नजर रखनी होगी। खैर, प्रवेश परीक्षा फार्म फिल करने के बाद परीक्षा होती है। जैसे इस साल CUET 2024 की परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच होगी। इसके बाद इसका रिजल्ट जारी किया जाता है। इसके रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिया जाता है।

बीते साल का क्या रहा था कट ऑफ?

जैसे कि देश की बाकी यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए कट ऑफ जारी करते है। यहां भी एडमिशन के लिए CUET एग्जाम के स्कोर की कट ऑफ जारी होती है। जो छात्र कट ऑफ में ज्यादा मार्क्स लाते हैं, उन्हें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलता है। जिसके बाद यहां कि वेबसाइट  allduniv.ac.in पर रजिस्टर करना होता है और अपने लिए यहां प्रोग्राम चुनने के बाद फीस जमा करने पर आपका एडमिशन पूरा हो जाता है।

अगर बीते साल यानी की साल 2023 के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कट ऑफ की बात करें, तो जनरल कैटेगरी स्टूडेट्स के लिए बीकाॅम की पहली कट ऑफ 415 रही थी। वहीं, साल 2023 में बीकाॅम के लिए तीसरी कट ऑफ 370 मार्क्स तक गई थी। इसी के साथ ही जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर थे, उस कैटेगरी के लिए तीसरी कट ऑफ 342 और उससे ऊपर की थी। बीए एलएल.बी. के लिए अलग कट ऑफ थी। जैसे जनरल कैटेगरी की पहली कट ऑफ 562 और तीसरी कट ऑफ 537 मार्क्स थी। एसटी कैटेगरी  के लिए तीसरी कट ऑफ 376 या इससे ज्यादा थी।