Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Deepika-Ranveer New Home: बच्चे के आने से पहले रणवीर-दीपिका का करोड़ों का आशियाना तैयार, SRK के बनेंगे पड़ोसी!

Deepika-Ranveer New Home: रणवीर-दीपिका का नया घर बांद्रा बैंडस्टैंड में है, जिसकी कीमती का अंदाजा 100 करोड़ लगाया जा रहा है। ये एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। रणवीर-दीपिका का घर चार फ्लोर पर बना है। ये 16-19 फ्लोर पर है।

Deepika-Ranveer New Home: बच्चे के आने से पहले रणवीर-दीपिका का करोड़ों का आशियाना तैयार, SRK के बनेंगे पड़ोसी!

Deepika-Ranveer New Home: दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, अगले महीने दीपिका और रणवीर सिंह के घर नन्हे सदस्य का स्वागत होगा। बेबी के आने से पहले ही होने वाले पेरेंट्स ने अपने सपनों का आशियाना बनवा लिया है। अब कपल जल्द ही अपने बच्चे के साथ नए घर में शिफ्ट होंगे। इसमें खास बात ये है कि दीपिका-रणवीर का नया घर शाहरुख खान के मन्नत क पास ही है। जिसके बाद वो शाहरुख खान की पड़ोसी बन जाने वाली हैं।

100 करोड़ का आशियाना

रणवीर-दीपिका का नया घर बांद्रा बैंडस्टैंड में है, जिसकी कीमती का अंदाजा 100 करोड़ लगाया जा रहा है। ये एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। रणवीर-दीपिका का घर चार फ्लोर पर बना है। ये 16-19 फ्लोर पर है।

ये भी पढ़ें लंदन में नॉन सेलेब्स लाइफ जी रहे विराट और अनुष्का, विराट ने किया ऐसा काम सब कह रहे ‘वन वुमेन मैन’ !

अलीबाग में भी है 22 करोड़ का बंगला

रणवीर-दीपिका ने अलीबाग में 22 करोड़ की कीमत का एक बंगला भी कुछ दिनों पहले खरीदा था। ये बंगला बहुत ही लग्जीरियस है। दीपिका-रणवीर अपने बंगले में भी शिफ्ट हो सकते थे, लेकिन अब उनका ये नया घर बनकर तैयार हो गया है, तो वो इसमें भी शिफ्ट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें 25 साल से कहां गायब है 'बॉर्डर' की हीरोइन, जिसकी नीली आंखें देख गुम हो गए थे सुनील शेट्टी

आपको बता दें,  दीपिका और रणवीर की मुलाकात साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के दौरान हुई थी। जहां दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई थी। रामलीला के बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें बाजीराव मस्तानी, 83 और सर्कस भी है। जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सिंघम अगेन में दीपिका और रणवीर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।