Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सलमान खान संग धोनी का ढोल डांस, हार्दिक के बाद कैप्टन कूल बैठे ढ़ोल पर, देखें वीडियो

MS Dhoni Dance With Salman: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की रस्मों में शामिल स्टार्स के वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान के साथ के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

MS Dhoni Dance With Salman: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की रस्मों में शामिल स्टार्स के वायरल वीडियो ने तहलका मचा दिया है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान के साथ के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने जोड़े के साथ जोश से डांस किया।

वायरल हुआ सलमान का डांस

सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान, हार्दिक और अनंत अंबानी को नाचता देख कैप्टन कूल महेंद्र सिंह भी पीछे नहीं रहे, वो भी भीड़ को क्रॉस करके सलमान के पास आते हैं। फिर एक ढोल पर हार्दिक पांड्या बैठे होते हैं, तो दूसरे ढोल पर धोनी बैठते हैं। फिर कुछ देर तक ढोल पर डांस करते हैं।

धोनी के बर्थडे पर सलमान का पोस्ट

इसी के साथ ही सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर आधी रात को केक भी कट करवाया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में हार्दिक, धोनी के साथ ही रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और भी कई क्रिकेटर मौजूद थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी, लेकिन इससे पहले स्टार्स के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।