Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Govinda 'गोलीकांड' की डॉक्टर ने बता दी सच्चाई, कितने लगे टांके, पुलिस ने क्या कहा? सबकुछ जानिए एक क्लिक में..

गोविंदा के पैर में 8 से 10 टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पहले की तरह टांके नहीं लगाए जाते, अब स्टेपल के ज़रिए टांके लगाए जाते हैं। आपको बता दें, इस मामले में पुलिस का कहना है कि वो फिलहाल बैलिस्टिक जांच रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

Govinda 'गोलीकांड' की डॉक्टर ने बता दी सच्चाई, कितने लगे टांके, पुलिस ने क्या कहा? सबकुछ जानिए एक क्लिक में..

मंगलवार की सुबह गोविंदा को गोली लगने की खबर आग की तरह फैली। फिर जानकारी मिली कि एक्टर से गोली धोखे से सुबह 5 बजे चल गई थी। फिर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आना शुरु हो गए। जहां एक तरफ फैंस उनके सही सलामत होने की दुआ कर रहे थे, तो दूसरी तरफ कई यूजर्स अनबन से लेकर आपसी कलह तक की बातें कह रहे थे। जिसके बाद अब अभिनेता कैसे हैं, ये जानने के लिए फैंस बेकरार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं, डॉक्टर ने क्या कहा है...

सुबह 5 बजे लगी थी गोली

मंगलवार की सुबह गोविंदा को गोली लग गई है। हैरानी की बात ये है कि ये हादसा गोविंदा के साथ सुबह करीब 5 बजे हुआ। बताया गया कि गोविंदा को अपने ही लाइसेंसी बंदूक से पैर में गोली लगी, जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। गोली अंदर ही फंस गई थी और उनके पैर से लगातार खून बह रहा था। जिसके बाद उन्हें गोविंदा की बेटी और उनके फैमिली डॉक्टर रमेश अग्रवाल उन्हें अस्पताल लेकर गई।

ये भी पढे़ं इस दिग्गज डायरेक्टर के हाथ में होगी Dhoom 4 की कमान, रणबीर कपूर बनने वाले हैं विलेन!

गोविंदा के डॉक्टर ने क्या कहा?

जैसे ही खबर सामने आई, वैसे ही फैंस के रिएक्शन आना शुरु हो गए। अब गोविंदा के डॉक्टर ने क्या कहा है, चलिए आपका बताते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गोविंदा के डॉक्टर ने कहा कि “वो मेरे पास सुबह पांच बजे आए थे। गोली उनके पैर में लगी थी। उसके बाद उन्हें यहां लाया गया। उनका ऑपरेशन हो गया है। गोली निकल गई है। वो अब ठीक हैं। उन्हें एक या दो दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा।बाकी सब ठीक है।”

घुटने के नीचे लगी गोली

जब गोविंदा के डॉक्टर से पूछा गया कि उन्हें गोली कहा लगी है, तो डॉक्टर ने कहा, “गोली उनके बाएं पैर के घुटने के थोड़ा नीचे लगी है। गोली आर-पार नहीं हुई थी। लगने के बाद अंदर ही अटक गई थी।”

ये भी पढ़ें जब गिले-शिकवे दरकिनार कर सलमान खान और गोविंदा मिले एक-दूसरे के गले, ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दोनों दिखे साथ, देखें वीडियो

गोविंदा को लगे 10 टांके!

गोविंदा के डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने बताया कि मैं और उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि गोविंदा के पैर में 8 से 10 टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पहले की तरह टांके नहीं लगाए जाते, अब स्टेपल के ज़रिए टांके लगाए जाते हैं। आपको बता दें, इस मामले में पुलिस का कहना है कि वो फिलहाल बैलिस्टिक जांच रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोली गोविंदा के लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है, पर ट्रिगर कैसे दब गया इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गोविंदा से फोन पर उनका हाल चाल जाना है।