Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Mithun Chakraborty को मिला फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान, 74 की उम्र में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Mithun Chakraborty Dada Saheb Phalke Award: 74  साल के हो चुके डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा। इसकी घोषणा खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार यानी 30 सितंबर को की।

Mithun Chakraborty को मिला फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान, 74 की उम्र में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Mithun Chakraborty News:  16 जून, 1950 को कोलकाता में जन्में मिथुन का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। हालांकि, यह नाम कभी उन्होंने फिल्मों में इस्तेमाल नहीं किया। मिथुन बॉलीवुड की उन शख्सियतों में शुमार हैं, जिनका न कोई फिल्मी बैकग्राउंड रहा और न ही इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। करीब 5 दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे मिथुन दा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अब उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा।  

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस खुशखबरी को बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल (पूर्व दादा साहब पुरस्कार विजेता आशा पारेख, अभिनेता-राजनेता खुशबू सुंदर और फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह)  ने चक्रवर्ती को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना।

मिथुन दा की पहली फिल्म 
आपको बता दें कि मिथुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म 'मृगया' से की। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म से मिली सफलता के बाद मिथुन फिर एक के बाद फिल्में करते चले गए। इस तरह उन्होंने 5 दशक तक फिल्मों में काम किया। वे अभी भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अब तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। मिथुन दा फिल्म वारदात, अविनाश, जाल, डिस्को डांसर, भ्रष्टाचार, घर एक मंदिर, वतन के रखवाले, हमसे बढ़कर कौन, चरणों की सौगंध, हमसे है जमाना, बॉक्सर, बाजी, कसम पैदा करने वाले की, प्यार झुकता नहीं, करिश्मा कुदरत का, स्वर्ग से सुंदर जैसी फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच फेमस हैं।