Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Ranveer-Deepika पर भड़के मुकेश खन्ना, न्यूड पोज देने पर कसा तंज, बताया क्यों नहीं हुए 'शक्तिमान' के लिए राजी

Mukesh Khanna On Ranveer Singh-Deepika Padukone  : मुकेश खन्ना हर उस चीज पर अपनी बात रखते हैं जो उनकी नजर में सही नहीं होता। इन्हीं सब के बीच उन्होंने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनकी न्यूड फोटो के लिए कटाक्ष किया है।

Ranveer-Deepika पर भड़के मुकेश खन्ना, न्यूड पोज देने पर कसा तंज, बताया क्यों नहीं हुए 'शक्तिमान' के लिए राजी

Mukesh Khanna On Ranveer Singh Nude Shoot:  मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) दर्शकों के बीच शक्तिमान और  भीष्म पितामाह के कैरेक्टर्स के लिए याद करते हैं। आज भले ही मुकेश खन्ना कम फिल्में और टीवी शो करते हैं, लेकिन वे अपने बयानों और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में रहते हैं। बता दें कि लंबे वक्त से खबरें रही हैं कि मुकेश खन्ना के फेमस टीवी शो 'शक्तिमान' को लेकर फिल्म बनाई जा रही है। हालांकि, इस फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह हैं। इन खबरों पर यूं तो मुकेश खन्ना कई बार अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं कि बतौर 'शक्तिमान' वे रणवीर सिंह को कभी पसंद नहीं करेंगे। हालांकि, इसी बीच मुकेश खन्ना ने बताया कि रणवीर को क्यों नहीं चाहते हैं कि वो 'शक्तिमान' के रूप में दर्शकों के बीच आए।  उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि रणवीर के प्रति उनकी नाराजगी और नापसंद करने वाली तब उनके दिमाग में आई जब उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया था।

बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- अब लोगों को पता चल गया है कि रणवीर सिंह मुझे मनाने आए थे कि मैं उन्हें शक्तिमान की भूमिका दोबारा निभाने दूं। मैं इसे छिपा भी नहीं सकता क्योंकि बाद में लोगों ने कहा कि मैंने रणवीर की तारीफ की और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता कहा। रणवीर के शक्तिमान की भूमिका निभाने की पुष्टि होने की खबरें आने लगीं लेकिन मैंने इसके लिए हामी नहीं भरी थी।

मुकेश खन्ना से मिले थे रणवीर सिंह

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- मेरा सोनी के साथ भी टकराव है। मैंने एक वीडियो पोस्ट करके स्पष्ट किया था। मैंने रणवीर को यह भूमिका निभाने की मंजूरी नहीं दी है। इसका कारण यह है कि...रणवीर उस दिन मेरे सामने 3 घंटे तक बैठा रहा लेकिन आखिरकार मुझे उसे बताना पड़ा कि उसके चेहरे पर जो दिखना चाहिए था वह नहीं था। वह चंचल दिखता है, ऐसा लगता है जैसे कोई दूसरों को धोखा दे सकता है। 

रणवीर के साथ ही साथ दीपिका से भी हैं खफा
मुकेश खन्ना ने बताया कि रणवीर के प्रति उनकी नापसंदगी तब शुरू हुई जब उन्होंने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो  खिंचवाईं। इतना नहीं इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने रणवीर और उनकी वाइफ एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण दोनों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह फोटोशूट उनके प्रति मेरी नापसंदगी की शुरुआत थी। हालांकि, रणवीर ने मुझे बताया कि उन्होंने वास्तव में ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अंडरवियर पहना था और प्रोमोशनल टीम को हटा दिया था। मैंने उन पर विश्वास किया, लेकिन बाद में जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो मुझे मीडिया को दिए गए उनके बयान की याद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे इससे सहज हैं। मुझे याद है कि उन्होंने कहा था, 'आप सहज हो सकते हैं, लेकिन हम सहज नहीं हैं।  मीडिया को दिए गए बयान के अनुसार,  उनकी वाइफ भी सहज थीं। उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। हर पत्नी आपत्ति जताती है। इतना आगे मत बढ़ो। 

जानिए क्या है माजरा

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने 2022 में पेपर मैगज़ीन के लिए न्यूड पोज़ दिया था। एक तस्वीर में, अभिनेता को कालीन पर न्यूड होकर लेटे हुए देखा गया था। उनका पोज़ 1970 के दशक के मशहूर अमेरिकी अभिनेता बर्ट रेनॉल्ड्स द्वारा किए गए फोटोशूट जैसा था। रणवीर के इस फोटोशूट को लेकर काफी बवाल मचा था। बाद में मुंबई पुलिस ने रणवीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उन पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया।