Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sania Mirza & Mohammed Shami Wedding: वायरल खबरों पर आया सानिया के पिता का रिएक्शन, जानिए वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?

Sania Mirza and Mohammed Shami Wedding: बीते कुछ समय से खेल जगत के दो बड़े मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। खबरे आ रही हैं कि दोनों एक साथ हो गए हैं, जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अब सानिया के पिता ने साफ-तौर पर कह दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

Sania Mirza & Mohammed Shami Wedding: वायरल खबरों पर आया सानिया के पिता का रिएक्शन, जानिए वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?
Sania Mirza- Mohammed Shami Wedding

बीते कुछ समय से खेल जगत के दो बड़े मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। खबरे आ रही हैं कि दोनों एक साथ हो गए हैं, जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों ही हस्तियां अपने-अपने क्षेत्र की नामी शख्सियत हैं। लेकिन अब सानिया के पिता ने साफ-तौर पर कह दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, बल्कि उनकी बेटी सानिया तो उनसे कभी मिली भी नहीं हैं।

पिता ने तोड़ी चुप्पी, बोले सब बकवास है

सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी को लेकर चल रही वायरल हवा रुकने वाली नहीं दिख रही थी, तो पिता इमरान को बीच में आना पड़ा। उन्होंने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को बकवास बताया है। इमरान मिर्ज़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं।

ये तस्वीर हो रही वायरल

आपको बता दें, ये जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है। जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है

सानिया हज यात्रा कर रही, शमी चोटिल हैं

हाल ही में सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो हज यात्रा पर जा रही हैं। उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था। सानिया का कहना था कि उनसे जो भी बुरे कर्म हुए होंगे, अल्लाह उन्हें जरूर माफ करेगा। वो आध्यात्म के सफर पर निकल पड़ी हैं। तो दूसरी तरफ मोहम्मद शमी कई महीनों से चोटिल हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में पसीना बहाते हुए देखा गया। शमी का पत्नी हसीन जहां के साथ तलाक का मामला अब भी चल रहा है. वो अलग रह रहे हैं, लेकिन कानूनी तौर पर उनका अब तक तलाक नहीं हुआ है।