Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Stree-2 शाहरुख खान का रिकॉर्ड तोड़कर बनी नंबर-1 फिल्म, अब 14 करोड़ कमा लिए तो रच देगी इतिहास!

शाहरुख खान की 'जवान' को हिंदी फिल्मों में 584 करोड़ कमाने में 5 हफ्तों लगे थे। वहीं, 'स्त्री 2' ने 586 करोड़ तक पहुंचने में सिर्फ 34 ही दिन लिए हैं। अभी तक कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन नहीं कर पाई है। लेकिन 'स्त्री 2' इस लैंडमार्क अचीवमेंट से सिर्फ 14 करोड़ दूर है।

Stree-2 शाहरुख खान का रिकॉर्ड तोड़कर बनी नंबर-1 फिल्म, अब 14 करोड़ कमा लिए तो रच देगी इतिहास!
Stree-2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन अब 'स्त्री' ने कुछ ऐसा किया है, जिससे पूरा बॉलीवुड एक बार फिर से 'स्त्री' की तारीफ करने पर मजबूर है। दरअसल, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।

'स्त्री 2' ने ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2'  की तगड़ी कमाई ने बॉक्स-ऑफिस को हिला दिया था। तेलुगू फिल्म 'बाहुबली 2' ने 511 करोड़ रुपये की कमाई करके सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड हासिल किया था। वहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी कि बॉलीवुड को ये रिकॉर्ड बनाने के लिए 6 साल लग गए। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने ये रिकॉर्ड तोड़ा और अगली ही फिल्म 'जवान' से सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब वो रिकॉर्ड भी टूट गया है।

ये भी पढ़ें 'ओ स्त्री रक्षा करना', रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की 'स्त्री-2' के आगे नतमस्तक हुआ बॉक्स ऑफिस!

'स्त्री' 2 ने असंभव को कर दिखाया संभव!

बीते साल 'जवान' की धूम देखकर इसके रिकॉर्ड को तोड़ने की बात सपना मालूम पड़ रही थी। साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'गदर 2' और 'एनिमल' ने भी 500 करोड़ का हिंदी में आंकड़ा पार किया था। लेकिन 'जवान' का रिकॉर्ड को छू नहीं सके थे। लेकिन अब 'जवान' का 'स्त्री' 2 ने तोड़ दिया है। 'स्त्री 2' का कलेक्शन पांचवें वीकेंड के बाद 580 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर गया, जो बॉलीवुड में अबतक सिर्फ शाहरुख की फिल्म 'जवान' ही पार कर सकी है।

600 करोड़ क्लब में होगी स्त्री-2 शामिल?

शाहरुख खान की 'जवान' को हिंदी फिल्मों में 584 करोड़ कमाने में 5 हफ्तों लगे थे। वहीं, 'स्त्री 2' ने 586 करोड़ तक पहुंचने में सिर्फ 34 ही दिन लिए हैं। यानी कि शाहरुख खान से 22 दिन कम लिए हैं। अभी तक कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन नहीं कर पाई है। लेकिन 'स्त्री 2' इस लैंडमार्क अचीवमेंट से सिर्फ 14 करोड़ दूर है।