Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बीच चर्चा में आई शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की प्रेम कहानी

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal marriage: इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चा है। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी के किस्सें भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया गया है कि कैसे पूनम सिन्हा की मां ने पहली बार में शत्रुघ्न सिन्हा को रिजेक्ट कर दिया था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बीच चर्चा में आई शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की प्रेम कहानी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बीच चर्चा में आई शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की प्रेम कहानी

इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चा है। शत्रुघ्न सिन्हाऔर उनके बेटे लव सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं, ऐसा कहा जा रहा है। तो दूसरी तरफ शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा की बैचलर पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी के किस्सें भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया गया है कि कैसे पूनम सिन्हा की मां ने पहली बार में शत्रुघ्न सिन्हा को रिजेक्ट कर दिया था।

जब रोती हुई मिली पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी साल 1980 में हुई थी। अरबाज खान के चैट शो द इनविंसिबल्स में शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद अपनी और पूनम सिन्हा संग अपनी पहली मुलाकात और शादी के बारें में बताया था। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पहली मुलाकात ट्रेन में हुई थी। दोनों एक ही ट्रेन से सफर कर रहे थे, ट्रेन में पूनम सिन्हा किसी वजह से रो रही थी। यह देख शत्रुघ्न सिन्हा को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने एक मैग्जीन पर लिखा- 'इतनी सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती' और पूनम को दिया। पूनम उस वक्त काफी उदास थी, इसलिए उन्होंने मैग्जीन को देखने के बजाय फेंक दिया।

साथ काम किया दोस्ती बदली प्यार में

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की मुलाकात भले ही अजीब थी, लेकिन बाद में जल्द दोनों दोस्त बन गए। मिस इंडिया बनने के बाद पूनम की फिल्मों में एंट्री हुई, उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था। दोनों काम के सिलसिले में मिलते थे, जल्द दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन जब इस बात का अहसास पूनम की मां को हुआ तो वह उनके साथ सेट पर जाने लगीं। उनकी मां हर वक्त पूनम और शत्रुघ्न पर नजर रखती थीं। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा काफी साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया।

शत्रुघ्न सिन्हा को देख जब पूनम की मां उन्हें कहा था गुंडा!

जब पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा की शादी का रिश्ता लेकर उनके भाई राम सिन्हा और डायरेक्ट एनएन सिप्पी पूनम सिन्हा के घर पहुंचे, तो उनकी मां ने फोटो देखते ही रिजेक्ट कर दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा की फोटो को देखने के बाद उन्हें गुंडा कह दिया था और कहा कि उनकी बेटी गोरी है और यह काला है। दोनों की तस्वीर ली जाए तो पूरी तरह से ब्लैक और व्हाइट नजर आएंगी। पूनम की मां ने आगे कहा था कि उनकी बेटी काफी खूबसूरत हैं, ऐसे में वह ऐसे लड़के से बिल्कुल शादी नहीं कर सकती। दोनों शादी की तस्वीरों में बिल्कुल अच्छे नहीं लगेंगें। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते को लेकर उनकी मां मान गई थी, जिसके बाद उनकी शादी हो पाई।