Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

संजय दत्त पर जब भड़के Rishi Kapoor, गुस्से में मारा ताना, सुपरस्टार को आज भी नहीं भूलती है वो बात

Rishi Kapoor: ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। आज उनके जयंती पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सोशल मीडिया  पर उनकी फैमिली और उनके करीबी दोस्त के साथ उनके चाहने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इन्हीं सब के बीच ऋषि कपूर के उस ताने को भी को भी लोग याद कर रहे हैं, जो उन्होंने संजय दत्त को मारा  था।

संजय दत्त पर जब भड़के Rishi Kapoor, गुस्से में मारा ताना, सुपरस्टार को आज भी नहीं भूलती है वो बात

अगर आज ऋषि कपूर हमारे बीच होते तो वे अपने परिवार और दोस्तों संग अपना 72वां जन्मदिन मना रहे होते। आज के दिन 4 सितंबर 1952  में उनका जन्म सुपरस्टार एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर के घर मुंबई में हुआ था। हालांकि, अब उनके गुजरे हुए 4 साल हो बीच चुके हैं। साल 2020 में कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। भले ही ऋषि अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन वह अपनी एक्टिंग और फिल्मों की वजह से फैंस के दिलों में  बसे हुए हैं।

जैसा की आप सभी जानते हैं कि एक तरफ जहां ऋषि अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते थे। वहीं  दूसरी तरफ वे अपनी बेबाक अंदाज की वजह से लोगों की आंखों की किरकिरी भी बने रहते थे। हालांकि, उन्हें इस बात का कभी फर्क नहीं पड़ता था। वह सही बात को कभी कहने में कोई संकोच नहीं  करते थे। चाहे वह बात किसी को सही लगे या नहीं। वह जब गुस्से में आते तो किसी को भी कुछ भी कह देते थे। ऐसा ही एक बार उन्होंने  संजय दत्त को जमकर फटकारा था। 

संजय दत्त को ऋषि कपूर ने लगाई थी फटकार

आपको  याद दिला दें कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म संजू आपको याद ही होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। यह संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। जब यह फिल्म रिलीज होने वाली थी, तब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान  रणबीर कपूर  ने खुलासा किया था कि वह संजय दत्त का बचपन से ही फैन हैं। उनके साथ उन्होंने बहुत ही अच्छा टाइम स्पेंड किया है।

बाइक गिफ्ट करना पड़ा था भारी
रणबीर ने अपने खुलासे  में कहा था कि  एक बार उनकी वजह से संजय दत्त को खूब डांट पड़ी थी। उन्होंने आगे बताया  कि एक बार उनके बर्थडे पर संजय दत्त उनके लिए बाइक लेकर आए थे। वो बहुत महंगी और बेहतरीन भी थी,लेकिन जैसे ही ऋषि कपूर ने उनका गिफ्ट देखा वह आग बबूला हो गए। वह बिना कुछ सुने संजय को भी काफी डांटा था। उन्होंने गुस्से में संजय दत्त से भी कह डाला कि 'प्लीज अपनी तरह मेरे बेटे को  मत बनाओ'। ऋषि कपूर के इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद फिर कभी संजू बाबा से रणबीर कपू नहीं मिल पाए।