Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

बांग्लादेशी घुसपैठिया निकली ये Porn Star, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रही रिया की खुली पूरी कुंडली !

बांग्लादेशी नागरिक रिया बर्डे पर अपनी मां और भाई-बहनों के साथ भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि रिया बर्डे की मां ने इसी मकसद से अमरावती के एक शख्स से शादी की थी।

बांग्लादेशी घुसपैठिया निकली ये Porn Star, फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रही रिया की खुली पूरी कुंडली !

एडल्ट स्टार रिया बर्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पोर्न स्टार पर लगे आरोपों के मुताबिक वो बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी। पुलिस इस मामले में उसकी मां, बहन, भाई और पिता की भी तलाश कर रही थी। रिया बर्डे, जिसे आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है, को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इंडियन पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़िये - कंगना रनौत से लेकर रेणुका चौधरी तक, संसदीय समितियों में महिलाओं का दबदबा! यहां देखें लिस्ट

भारत में अवैध तरीके से रही रिया बर्डे

आपको बता दें कि बांग्लादेशी नागरिक रिया बर्डे पर अपनी मां और भाई-बहनों के साथ भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि रिया बर्डे की मां ने इसी मकसद से अमरावती के एक शख्स से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि रिया बर्डे एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस के तौर पर काम करती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में उसकी मां, बहन, भाई और पिता की तलाश कर रही है।

राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में काम कर चुकी है पोर्न एक्ट्रेस

राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में काम कर चुकी पोर्न एक्ट्रेस रिया बर्डे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी पहचान छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि रिया बर्डे बांग्लादेशी मूल की हैं। वो अपनी मां, बहन और भाई के साथ छिपकर रह रही थीं। महाराष्ट्र की उल्लासनगर पुलिस ने आरोही बर्डे के खिलाफ ये कार्रवाई की है। रिया को पहले भी वेश्यावृत्ति के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिया बर्डे के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वो मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और वो अवैध रूप से देश में रह रही है तब जाकर पूरा मामला सामने आया। जब प्रशांत नें पुलिस में उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरी घटना का खुलासा किया।