Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Cyclone Dana: IMD की चेतावनी, 120KM स्पीड वाला चक्रवात दाना ला सकता है भारी तबाही, 30CM तक बारिश का खतरा

Cyclone Dana Update: चक्रवाती तूफान दाना (Dana) तेजी से आगे बढ़ रहा है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड और अन्य राज्यों में 24-25 अक्टूबर को तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Cyclone Dana: IMD की चेतावनी, 120KM स्पीड वाला चक्रवात दाना ला सकता है भारी तबाही, 30CM तक बारिश का खतरा

अंडमान निकोबार में भारी दवाब के कारण उठा चक्रवाती तूफाना दाना (Dana) तेज गति से आगे बढ़ रहे है। मौसम विभाग की मानें तो तूफान बंगाल की खाड़ी 23 अक्टूबर तक पहुंचेगा और 24 को समुद्र तट से टकराएगा। इस चक्रवात का असर ओडिश,पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में देखने को मिलेगा। लैंडफॉल के दौरान 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का कहर: रेड अलर्ट जारी, 10 सितंबर को तूफान की चेतावनी

अलर्ट पर केंद्र-राज्य सरकार 

24 अक्टूबर को पुरी, नयागढ़,गंजम, अंगुल और ढेंकनाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो 25 तारीख को उत्तर ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड,व निचले इलाकों में जलभावन, खेतों में जलभरवा, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों को नुकसान पहुंचने और घरों की दिवारें गिरने की चेतावनी दी है। राज्य सरकार तूफान की गतिविधि पर नजर बनाए हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित जगह जाकर लोगों से घबराने की अपील नहीं की है। 

पश्चिम बंगाल-ओडिशा पहुंची एनडीआरएफ

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल-ओडिशा में 14-11 टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवात से निपटने के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NMC) की बैठक हुई। जहां कैबिनेट सचिव टीवी सोमानाथ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति से बचने के लिए सेना-नौसेना, तटरक्षक के साथ राहत दलों को तैनात किया गया है। ओडिशा सरकार ने तूफान से प्रभावित इलाकों से लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। वहीं, पुरी से टूरिस्टों को छोड़ने का आदेश है। सरकार का कहना है 24-25 अक्टूबर के बीच पुरी न जाए और स्थानीय लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है।