Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Gujarat cyclone: बाढ़ के बाद गुजरात में चक्रवात का कहर, तूफान 'असना' मचाएगा तबाही

Gujarat cyclone News: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ के बीच अब अरब सागर में चक्रवात "असना" का खतरा मंडरा रहा है। सौराष्ट्र और कच्छ में तूफानी बारिश की आशंका है। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Gujarat cyclone:  बाढ़ के बाद गुजरात में चक्रवात का कहर, तूफान 'असना' मचाएगा तबाही

गुजरात में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ तबाही मचा रही है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में जन-जीवन प्रभावित है। ये परेशानी कम थी की गुजरातवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक और बड़ी चेतावनी जारी की है। गुजरात में आने वाले दिनों हालात और बिगड़ सकते हैं। जहां डीप डिप्रेशन की वजह से हो रही तूफानी बारिश अरब सागर में पहुंच गयी और ये चक्रवात का रूप ले सकती है। जिससे सौराष्ट्र और कछ में तूफानी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात का नाम असना है। जिसका नाम पाकिस्तान ने रखा है। जानकारी के अनुसार, 80 सालों में ये चौथी बार है जब जमीन पर तूफान पैदा हुआ हो। कई क्षेत्रों में इसका असर दिखने भी लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्री इलाकों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं ये स्थिति तीन दिनों तक रह सकती है। गंभीरता को देखते हुए गुजरात सरकार ने लोगों को समुद्री तटों पर न जाने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें- Japan typhoon: जापान में शक्तिशाली तूफान का कहर, 200 से ज्यादा उड़ाने रद्द, टोक्यो में बाढ़ का खतरा

अरब सागर से उठा रहा चक्रवात

गुजरात में तूफानी बारिश के बीच अरब सागर में चक्रवात उठ रहा है। पहले से बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात में एक और आफत खड़ी हो गई। इसके लिए सरकार ने भी कमर कस ली है। बता दें, इससे पहले भी अरब सरकार में तीन खतरनाक साइक्लोन आ चुके हैं। 1944 में अरब सागर के ऊपर तूफान उठा हालांकि ये इतना खरनाक नहीं था। वहीं इसके 1964 और 1796 में उठे अरब सागर चक्रवात ने जमकर तबाही मचाई थी। एक बार कई सालों बाद गुजरात में साइक्लोन का खतरना मंडरा रहा है। 

गुजरात में बारिश-बाढ़ का कहर 

इससे इतर, गुजरात में लगातार हो रही बारिश से बड़े-बड़े शहर जलमग्न हो गए हैं। जहां कभी सड़कों पर गाड़ियां चलती थीं,वहां नांव चल रही हैं। स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद हैं। लोगों से सरकार बिना काम के घर से बाहर न निकलने की अपील कर रही है। वहीं बाढ़ मे फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना ऑपरेशन चला रही है।