Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Japan typhoon: जापान में शक्तिशाली तूफान का कहर, 200 से ज्यादा उड़ाने रद्द, टोक्यो में बाढ़ का खतरा

Japan typhoon Alert: जापान में शक्तिशाली तूफान ने तबाही मचाई है! भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 4 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल हैं।  50 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

Japan typhoon: जापान में शक्तिशाली तूफान का कहर, 200 से ज्यादा उड़ाने रद्द, टोक्यो में बाढ़ का खतरा

Japan News: जापान में इन दिनों शानशान तूफान तबाही मचा रहा है। जगह-जगह लैंडस्लाइड की खबरें आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक 4 लोगों की जान चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं जापान सरकार ने तूफान के खतरे को देखते हुए 50 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी स्थान पर शिफ्ट किया गया है। जापानी मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात की रफ्तार 250 किलोमीटर के आसापस है। कई जिलों में रेड अलर्ट है। हवाई-रेल यात्रा बंद कर दी गई हैं। वहीं 2.5 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। 

जापान में हजारो फैक्ट्री बंद

बता दें, तूफान की गतिशीलता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है, हजारो फैक्ट्रियों में काम बंद है। सैकेड़ों फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। तूफान दक्षिण-पश्चिम द्वीप क्यूशू की ओर बढ़ रहा है। प्रभावित इलाकों में 700 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जो लंदन में होने वाली एक साल की बारिश के बराबर हैं। इससे इतर मध्य ऐंची प्रांत में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई। जहां मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तोकुशिमा में छत गिरने से 80 वर्षी व्यक्ति की मौत हो गई। भीषण तूफान अभी तक 4 लोगों की जान ले चुका है। जबकि छोटे-छोटे हादसों में 100 से ज्यादा लोग घायल है। मौसम विभाग की मानें तो टोक्यो में हालात और भी बुरे हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं मेगुरो, सेंगावा नदियों के लिए रेड अलर्ट जारी है। गांव के आसपास रहने वाले लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है। 

बंद हुई हवाई-ट्रेन सेवा

तूफान की गंभीरता को देखते हुए जापान सरकार अलर्ट है। देश के कई प्रांतो की रेल सेवाएं रद्द कर दी गई।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 219 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी कैंसल हो गई हैं। सरकार के ऑफिशियल बयान के अनुसार अभी तक 8 लाख लोगों को दूसरी जगह विस्थापित किया जा चुका है। वहीं टेक्यो में ट्रेन, बुलेट ट्रेन, सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। 

ये भी पढ़ें- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक के मालिक जुकरबर्ग पर लगाया बहुत बड़ा आरोप, जानिए क्या मामला