Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Haryana News: अधेड़ महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर मचा हड़कंप

मृतका मुन्नी देवी और उसका पति दिनेश महेंद्रगढ़ किसी काम से आए थे। वो वापस गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक ने आकर मुन्नी देवी के सिर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Haryana News: अधेड़ महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर मचा हड़कंप

महेंद्रगढ़ शहर के बसस्टैंड पर एक युवक ने अधेड़ महिला को सरेआम गोली मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। गोली लगने के बाद बस स्टैंड पर हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर युवक ने उसकी हत्या की है। मृतका की पहचान गांव खुडाना निवासी मुन्नी देवी के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़िये - Sanjauli Masjid Row: शिमला में स्थानीय लोग क्यों कर रहे हैं विरोध, वक्फ बोर्ड के हस्तक्षेप का क्या है कारण ? जानिए सच

बता दें कि मृतका मुन्नी देवी और उसका पति दिनेश महेंद्रगढ़ किसी काम से आए थे। वो वापस गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक ने आकर मुन्नी देवी के सिर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को रोडवेज बस में डालकर सिविल अस्पतालमहेंद्रगढ़ ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वहीं गोली की सूचना मिलने के बाद तुंरत मौके पर पुलिस पहुंची और मौके का मुआयना किया। यह वारदात सीसीटीवी में भीकैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक नकाबपोश युवक महिला को पहले गोली मार रहा है और उसके बाद उसको कमर पर दो थप्पड़ भी मारे हैं।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
वारदात को अंजाम देकर जैसे ही वह भागने लगा तो वह एक बार गिर भी गया। उसके तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ लोग उसके पीछे भागते हुए भी दिखाई दिए हैं। डॉ़ शिवम ने बताया कि यह हेड इंजीरी का मामला है और महिला को रोडवेज बस में लाया गया था।  उसको मृत घोषित कर दिया गया है।

हत्या के पीछे जमीनी विवाद
मृतक के पति दिनेश ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला है। रोहित और विष्णु उनको पहले भी धमकी दे रहे थे। उसके भतीजे ने गोली मार कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दो परिवारों को आपसी जमीनी विवाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी ।

रिपोर्ट- सुधीर पाल